Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन
अन्य समाचार धोनी आईसीसी की चैम्पियंस टीम के कप्तान चुने गये
'

धोनी आईसीसी की चैम्पियंस टीम के कप्तान चुने गये

PTI

- June,24 2013 10:03 PM IST

भारत ने कल इंग्लैंड को पांच रन से हराकर चैम्पियंस ट्राफी का अंतिम चरण खिताब हासिल किया।

आईसीसी टीम में भारत और उप विजेता इंग्लैंड के सात खिलाड़ी शामिल हैं।

टीम मंे भारत के धोनी, धवन, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार जबकि इग्लैंड से दो जोनाथन ट्राट और जेम्स एंडरसन शामिल हैं। इनके अलावा पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक, श्रीलंका के कुमार संगकारा, दक्षिण अफ्रीका के रेयान मैकलारेन और न्यूजीलैंड के मिशेल मैक्लेनाघान भी इसमें चुने गये हैंं

इंग्लैंड के जो रूट को 12वां खिलाड़ी चुना गया है।

धोनी ने फाइनल में टीम को खिताब दिलाया, उन्हें टूर्नामेंट की टीम का कप्तान बनाया गया है। वह खेल के इतिहास में टीम को तीन मेजर आईसीसी ट्राफी विश्व ट्वेंटी20 2007, क्रिकेट विश्व कप 2011 और चैम्पियंस ट्राफी 2013 दिलाने वाले पहले कप्तान बन गये।

आईसीसी विग्यप्ति के अनुसार, धोनी को बल्ले से अपनी प्रतिभा दिखाने का कम मौका मिला, लेकिन उन्होंने अपनी टीम की बेहतरीन अगुवाई की। उन्होंने स्टंप के पीछे नौ बल्लेबाजों को शिकार :पांच कैच और चार स्टंप: बनाया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement