पर्यटन मंत्री गुलाम अहमद मीर ने कहा, इन देशों को अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर आने की अनुमति देनी चाहिए क्योंकि यह भी दुनिया के अन्य हिस्सों जितना ही सुरक्षित है ।
मीर कल शाम कनाडाई पर्यटकों के एक समूह से बातचीत कर रहे थे ।
मीर ने कहा कि राज्य के तीनों क्षेत्र.... कश्मीर, लद्दाख और जम्मू में पर्यटन के विभिन्न आयाम हैं और यह किसी भी मौसम के लिए बेहतर पर्यटनस्थल है ।
उन्होंने कहा कि धरती के स्वर्ग के नाम से मशहूर कश्मीर पर्यटकों के लिए सबसे अच्छी जगह है ।
उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने पर खास ध्यान दे रही है।