facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

SpiceJet के चेयरमैन अजय सिंह को अवमानना नोटिस, 4 सप्ताह में देना होगा जवाब

Advertisement

सर्वोच्च न्यायालय ने क्रेडिट सुइस को भुगतान के मामले में विमानन कंपनी को अतिरिक्त समय दिया था, जो दोनों पक्षकारों के बीच अदालत में निपटान को लेकर सहमति का हिस्सा था।

Last Updated- August 14, 2023 | 10:35 PM IST
SpiceJet chief Ajay Singh takes over as president of ASSOCHAM

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को स्पाइसजेट (SpiceJet) के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अजय सिंह को अवमानना नोटिस जारी किया क्योंकि वह स्विस फर्म क्रेडिट सुइस के साथ 2.4 करोड़ डॉलर के विवाद पर बकाया भुगतान के अदालती आदेश का अनुपालन करने में नाकाम रहे। अजय सिंह को चार हफ्ते के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।

सर्वोच्च न्यायालय ने क्रेडिट सुइस को भुगतान के मामले में विमानन कंपनी को अतिरिक्त समय दिया था, जो दोनों पक्षकारों के बीच अदालत में निपटान को लेकर सहमति का हिस्सा था।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, पिछले साल स्पाइसजेट और क्रेडिट सुइस 2.4 करोड़ डॉलर को लेकर निपटान पर सहमत हुए थे। यह कर्ज पुराना है और मौजूदा प्रवर्तक के कंपनी में शामिल होने से पहले का है। निपटान की रकम का भुगतान के लिए आरबीआई की मंजूरी जरूरी थी।

स्पाइसजेट तय समयसारणी के हिसाब से कुछ महीने तक भुगतान शुरू नहीं कर पाई जब आरबीआई की मंजूरी मिली। अभी तक स्पाइसजेट ने क्रेडिट सुइस को कुल 71 लाख डॉलर का भुगतान किया है। बाकी 44 लाख डॉलर का भुगतान उस अवधि का है जब आरबीआई की मंजूरी की प्रतीक्षा की जा रही थी। कंपनी का इरादा बाकी रकम चुकाने का है।

क्रेडिट सुइस की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील निरंजन रेड्डी ने पिछली सुनवाई में अदालत से कहा था कि जब उन्होंने अवमानना याचिका दाखिल की तब बकाया रकम 39 लाख डॉलर थी, हालांकि अब यह बढ़कर 40 लाख डॉलर हो चुकी है क्योंकि स्पाइसजेट ने किस्त का भुगतान नहीं किया।

स्पाइसजेट के सीएमडी के वकील श्याम दीवान ने अदालत से कहा था कि वह हर महीने की 15 तारीख को 5 लाख डॉलर का भुगतान जारी रखेंगे।
दीवान ने अदालत को सूचित किया था कि स्पाइसजेट ने अब तक क्रेडिट सुइस को काफी भुगतान कर दिया है। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि वह अपने क्लाइंट से बात करेंगे कि क्या मासिक किस्त 5 लाख रुपये से ज्यादा बढ़ाई जा सकती है।

साल 2011 में विमानन कंपनी ने स्विस मेंटिनेंस फर्म एसआरटी टेक्निक्स के साथ विमानों की सर्विसिंग के लिए 10 साल का अनुबंध किया था। साल 2012 में एसआरटी ने इस रखरखाव के लिए भुगतान लेने का अधिकार क्रेडिट सुइस को सौंप दिया था।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement