facebookmetapixel
Advertisement
एक महीने में 9.6% चढ़ा सोना: क्या इस समय निवेश करना सही या इंतजार करना होगा बेहतर?भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर, $729.328 अरब के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचाजुलाई में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने में एयरटेल ने मारी बाजी, जियो को पछाड़कर बनी नंबर-1 कंपनीसरकार ने डिफेंस एक्सपोर्ट के नियम किए आसान, MSME के लिए खुलेंगे ग्लोबल बाजारचीनी के दाम पर सरकार की सख्ती, सितंबर से हर 15 दिन में मिलेगा मिलों को बिक्री कोटा; सप्लाई पर भी नजरजियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर बड़ा अपडेट! सेबी से मिली मंजूरी, 5 अन्य इश्यू को भी दिखाई हरी झंडीदेश के औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार पड़ी धीमी, जून के 8.8% के मुकाबले जुलाई में दर्ज हुई 6.7% की ग्रोथऐप से लोन लेने का सोच रहे हैं? पहले जांच लें ये जरूरी चीजें, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंटनेपाल में दोबारा विनाशकारी बाढ़ का खतरा! उपग्रह तस्वीरों में दिखी 20.25 हेक्टेयर की नई झीलनौकरी छोड़ते ही खत्म हो जाएगा आपका कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस? इस्तीफे से पहले समझ लें ये बेहद जरूरी बातें

अमेरिकी बॉन्ड संग Sensex का रिटर्न अंतर शून्य के करीब

Advertisement

बुधवार की तेज गिरावट के बाद बेंचमार्क सेंसेक्स अब 67,572 के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 2.6 प्रतिशत नीचे है।

Last Updated- August 03, 2023 | 10:29 PM IST

भारतीय इक्विटी बाजार 20 जुलाई को सर्वकालिक शीर्ष स्तर तक पहुंचने के बाद पिछले कुछ सप्ताह से गिरावट में चल रहा है। बीएसई सेंसेक्स पिछले नौ कारोबारी सत्रों में से सात में गिरावट के साथ बंद हुआ है और बुधवार की तेज गिरावट के बाद बेंचमार्क सूचकांक अब 67,572 के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 2.6 प्रतिशत नीचे है।

शेयर बाजार में शेयर की कीमतों को कम करने वाले कारकों में से एक है भारतीय इक्विटी पर प्रतिफल और 10 वर्षीय अमेरिकी सरकारी बॉन्ड पर प्रतिफल के बीच घटता अंतर।

वर्तमान अंतर 187 महीने में सबसे कम

सेंसेक्स का कमाई प्रतिफल और 10 वर्षीय अमेरिकी सरकारी बॉन्ड के प्रतिफल के बीच का अंतर अब लगभग शून्य है, जो दिसंबर 2022 के अंत में 0.34 प्रतिशत और पिछले साल जुलाई में 1.74 प्रतिशत था। वर्तमान अंतर 187 महीने में सबसे कम है। ऐतिहासिक रूप से कमाई प्रतिफल और अमेरिकी बेंचमार्क ट्रेजरी बॉन्ड के प्रतिफल के बीच का अंतर ज्यादातर सकारात्मक दायरे में रहा है।

वर्ष 2008 में शेयर की कीमतों में बड़ी गिरावट से पहले शून्य या ऋणात्मक अंतर पिछली दफा कैलेंडर वर्ष 2007 की आखिरी तिमाही और 2008 की शुरुआत में देखा गया था।

बुधवार को सेंसेक्स का कमाई प्रतिफल 4.01 प्रतिशत था, जो 10 वर्षीय अमेरिकी सरकारी बॉन्ड पर प्रतिफल (भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे तक 4.12 प्रतिशत) के समान था। यह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को जोखिम मुक्त अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड के बजाय भारतीय इक्विटी में पैसा लगाने के लिए बहुत कम या कोई वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान नहीं करता है।

शेयरों की कमाई का प्रतिफल प्राइस-टु-अर्निंग मल्टिपल के विपरीत होता है और अगर कंपनी अपने वार्षिक लाभ का 100 प्रतिशत इक्विटी लाभांश के रूप में वितरण करती है तो किसी निवेशक के लिए काल्पनिक लाभांश का प्रतिफल होता है।

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement