facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: SBI से L&T तक, इन 10 शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनचंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ा

अब कंप्यूटर पर खेल सकेंगे Android game

Advertisement

पिछले साल लॉन्च होने के बाद, गूगल ने कहा है कि ऐप अब 120 से अधिक देशों में मौजूद है।

Last Updated- July 14, 2023 | 10:53 PM IST
Income Tax Department collected TDS worth Rs 700 crore from online gaming, crypto business

प्रौद्योगिकी दिग्गज गूगल ने शुक्रवार को अपना नया ऐप्लिकेशन लॉन्च करने की घोषणा की। इस ऐप्लिकेशन से अब भारत के भी उपयोगकर्ता अपने कंप्यूटर पर ऐंड्रॉयड मोबाइल गेम्स खेल सकते हैं।

‘गूगल प्ले गेम्स ऑन पीसी’ सॉफ्टेवयर का अभी बीटा परीक्षण चल रहा है। कंपनी ने कहा, ‘शुरुआती प्रतिक्रिया लेने के लिए भारत के अलावा 60 से अधिक देशों में बीटा विस्तार किया जा रहा है ताकि हम दुनिया भर के खिलाड़ियों और डेवलपरों की जरूरत के अनुरूप इसमें सुधार कर सकें।’

पिछले साल लॉन्च होने के बाद, गूगल ने कहा है कि ऐप अब 120 से अधिक देशों में मौजूद है। भारत में उपयोगकर्ता इसे अंग्रेजी और हिंदी दोनों में चला सकते हैं।

उपोयगकर्ता अपनी गेम को अगली बार वहीं से शुरू कर सकते हैं जहां उन्होंने पिछली बार छोड़ा था और गेम लाइब्रेरी सभी डिवाइसों से जुड़ जाएगी, जिसमें फोन, टैबलेट, क्रोमबुक और कंप्यूटर शामिल हैं।

गूगल प्ले गेम्स के निदेशक अर्जुन दयाल ने कहा, ‘हम दुनिया भर के डेवलपरों के साथ मिलकर कर उनके बेहतरीन खेलों को दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए बड़ी स्क्रीन पर लाने के लिए उत्साहित हैं। पिछले साल लॉन्च होने के बाद से, हमने अपने गेम्स कैटलॉग में सैकड़ों गेम जोड़े हैं।’

ऐप का उपयोग करके खिलाड़ी भारतीय डेवलपरों के लूडो किंग और हिटविकेट जैसे लोकप्रिय गेम के साथ-साथ एवरसोल, लॉर्ड्स मोबाइल और इवोनी: द किंग्स रिटर्न जैसे गेम भी खेल सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 14, 2023 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement