facebookmetapixel
Advertisement
बिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशय

Moody’s ने वेदांत रिसोर्सेस को फिर किया डाउनग्रेड, रेटिंग घटाकर CAA-1 की

Advertisement

मूडीज के रेटिंग स्केल के मुताबिक, सीएए से कमजोरी का संकेत मिलता है और इसके साथ काफी उच्च क्रेडिट जोखिम होता है।

Last Updated- September 26, 2023 | 10:18 PM IST
Hindustan Zinc

मूडीज इन्वेस्टर सर्विसेज (Moody’s) ने कहा है कि उसने अनिल अग्रवाल प्रवर्तित वेदांत रिसोर्सेस लिमिटेड (Vedanta Resources Rating) की कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग डाउनग्रेड कर दी क्योंकि आगे परिपक्व होने वाले कर्ज के बदले नया कर्ज लेने के मामले में कोई खास प्रगति नहीं हुई है।

रेटिंग सर्विस ने रेटिंग घटाकर सीएए-1 कर दी, जो पहले सीएए-1 थी। मूडीज के रेटिंग स्केल के मुताबिक, सीएए से कमजोरी का संकेत मिलता है और इसके साथ काफी उच्च क्रेडिट जोखिम होता है।

मूडीज ने वेदांत रिसोर्सेस के वरिष्ठ असुरक्षित बॉन्ड और वीआरएल के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक वेदांत रिसोर्सेस फाइनैंस-2 पीएलसी (जिसे वीआरएल की गारंटी मिली हुई है) की तरफ से जारी बॉन्ड की रेटिंग सीएए-2 से सीएए-3 कर दिया है। इसके साथ ही मूडीज ने नकारात्मक परिदृश्य बरकरार रखा है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि यह डाउनग्रेड अगले कुछ महीने में कर्ज पुनर्गठन के बढ़े जोखिम को प्रतिबिंबित करता है क्योंकि वीआरएल ने परिपक्व होने वाले आगामी कर्ज के बदले नए कर्ज को लेकर कोई प्रगति नहीं की है, खास तौर से जनवरी 2024 व अगस्त 2024 में परिपक्व होने वाले 1-1 अरब डॉलर के बॉन्ड को लेकर।

Advertisement
First Published - September 26, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement