facebookmetapixel
Advertisement
DXC विवाद में TCS को झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने याचिका ठुकराई, कंपनी पर बढ़ा 7 करोड़ डॉलर का बोझ 2030 तक 5 अरब डॉलर रेवेन्यू का लक्ष्य, बड़े सौदों और AI पर दांव लगाएगी कोफोर्जEditorial: अमेरिका-ईरान समझौते से भारत को राहत, पर चुनौतियां बरकरारहथियार बाजार में बिखराव, भारत के लिए बढ़त बनाने का बड़ा मौकापिछली तारीख से कर वसूली पर बहस: निवेश माहौल के लिए कितना बड़ा खतरा?Rupee vs Dollar: कच्चे तेल में नरमी से रुपये को सहारा, लगातार तीसरे सत्र में बढ़तAI दांव पर बाजार की मुहर, Sarvam में निवेश के बाद 3.6% उछला HCL Tech का शेयरशेयर बाजार में तीसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,000 के करीबऑप्शन स्ट्राइक प्राइस फ्रेमवर्क पर FIA का समर्थन, सेबी को दिए अहम सुझाव4 साल बाद बदली तस्वीर, क्रेडिट रिस्क फंड्स में फिर आने लगा पैसा; बेहतर रिटर्न से बढ़ी निवेशकों की रुचि

Jet airways: जेकेसी ने भुगतान के लिए अतिरिक्त समय मांगा

Advertisement

भुगतान के लिए तारीख शुरू में 31 अगस्त थी, लेकिन अब जेकेसी ने इसे आगे बढ़ाए जाने की मांग की है।

Last Updated- August 18, 2023 | 10:36 PM IST
Jet Airways Insolvency case: Jalan-Colrock gets more time to pay Rs 350 crore

दिवालिया हो चुकी जेट एयरवेज (Jet Airways) की सफल बोलीदाता जालान-कालरॉक कंसोर्टियम (जेकेसी) ने एयरलाइन के ऋणदाताओं को 350 करोड़ रुपये चुकाने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील पंचाट (एनसीएलएटी) से अतिरिक्त समय मांगा।

भुगतान के लिए तारीख शुरू में 31 अगस्त थी, लेकिन अब जेकेसी ने इसे आगे बढ़ाए जाने की मांग की है। अपील पंचाट ने जेकेसी को भुगतान में संशोधन वाला आवेदन करने को कहा है।

जेकेसी के समक्ष पेश हुए वरिष्ठ

अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कंसोर्टियम 21 अगस्त तक 100 करोड़ रुपये जमा कराएगा और अन्य 100 करोड़ रुपये सितंबर के अंत तक जमा कराए जाएंगे और 150 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी पहले ही दी जा चुकी है, जिसका इस्तेमाल ऋणदाताओं द्वारा किया जा सकेगा।

जेकेसी ने पंचाट को यह भी बताया है कि वह एयरलाइन का परिचालन बहाल किए जाने के लिए प्रतिबद्ध है। दूसरी तरफ, ऋणदाताओं (जिनमें एसबीआई भी शामिल है) की ओर से पेश हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता एन वेंकटरामन का तर्क है कि 350 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया अदायगी की दिशा में पहला कदम है।

उन्होंने कहा कि पहले भुगतान के बाद ऋणदाताओं को तीन अन्य भुगतान भी किए जाएंगे। आखिरी कदम इक्विटी शेयरों का स्थानांतरण है।

जेकेसी के तर्क से असहमति जताते हुए वेंकटरामन ने कहा कि 150 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को उनके लिए 350 करोड़ रुपये के भुगतान का हिस्से नहीं बताया जा सकता, क्योंकि इसे समाधान योजना के किसी अन्य हिस्से के लिए इस्तेमाल किया गया। एनसीएलएटी ने 26 मई को जेकेसी को ऋणदाताओं का पैसा चुकाने के लिए 107 दिन का समय दिया था।

आदेश में कहा गया था, ‘एसआरए (सफल बोलीदाता यानी जेकेसी) 175 करोड़ रुपये के पहले भुगतान को तैयार और इच्छुक है और एसआरए 30 दिनों के अंदर 50 करोड़ रुपये लगाएगा।’

पंचाट ने कहा कि मौजूदा समय में (107 दिन, 30 अगस्त तक) 150 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जब्त नहीं की जानी चाहिए।

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement