facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनसेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखा

Go first 15.5 लाख यात्रियों को लौटाएगी 597 करोड़ रुपये

Advertisement

समाधान पेशेवरों (आरपी) के अनुसार, गो फर्स्ट को 15.5 लाख यात्रियों को 597.54 करोड़ रुपये वापस करने हैं।

Last Updated- July 31, 2023 | 11:17 PM IST
Go First

राष्ट्रीय कंपनी विधिक पंचाट (NCLT) ने सोमवार को विमानन कंपनी गो फर्स्ट (Go First Flights) के बकायेदारों की समिति (सीओसी) से पूछा है कि क्या उन्होंने 3 मई को दिवालिया हो चुकी विमानन कंपनी के बंद होने के बाद से यात्रियों को पहले से कटाई गई टिकटों की रकम वापस करने की मंजूरी दी है।

समाधान पेशेवरों (आरपी) के अनुसार, गो फर्स्ट को 15.5 लाख यात्रियों को 597.54 करोड़ रुपये वापस करने हैं। इनमें 7 जून तक की पहले से कटाई गई टिकटें भी शामिल हैं। 15,25,862 यात्रियों ने ट्रैवल एजेंट के जरिये 582.77 करोड़ रुपये की टिकटें कटवाई थीं और 23,711 यात्रियों ने 14.77 करोड़ रुपये की टिकटें कंपनी की वेबसाइट से काटी थीं।

सीओसी ऋणदाताओं की एक ऐसी समिति है जो दिवाला प्रक्रिया में सभी हितधारकों के हितों का प्रतिनिधित्व करती है। एनसीएलटी ने इस मामले में भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) से भी उनकी प्रतिक्रिया मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।

आरपी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी श्रीनिवासन ने कहा कि यात्रियों की रकम वापसी की प्रक्रिया गो फर्स्ट की पुनरुद्धार योजना का हिस्सा है और सीओसी ने योजना के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement