facebookmetapixel
Advertisement
एक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ताभारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायल

Dunzo को 12 महीने में लाभ की उम्मीद

Advertisement

गूगल और रिलायंस द्वारा समर्थित डंजो ने यह बयान तब दिया जब उसकी ऑडिटर डेलॉयट ने निकट भविष्य में कंपनी की वित्तीय ​स्थिरता क्षमता पर संदेह जताया है।

Last Updated- November 08, 2023 | 10:51 PM IST
Dunzo

ऑन-डिमांड डिलिवरी प्लेटफॉर्म डंजो (Dunzo) ने बुधवार को कहा कि लागत में कटौती जाने के बाद उसका नकदी व्यय बराबर हो गया है और वह 12 महीने में कॉर्पोरेट स्तर का लाभ हासिल कर लेगा।

सरकार के ओपन ई-कॉमर्स नेटवर्क (ONDC) और कंपनी के स्टोर नेटवर्क का जिक्र करते हुए कंपनी ने एक बयान में कहा कि ओएनडीसी नेटवर्क पर हमारी बढ़ती मौजूदगी और हमारे दमदार लॉजिस्टिक्स कारोबार से लेकर डंजो डेली के नए अवतार तक उत्साहित होने के लिए काफी कुछ है। कंपनी का कहना है कि हमारा लक्ष्य 12 महीने में कॉर्पोरेट स्तर का लाभ हासिल करना है।

गूगल और रिलायंस द्वारा समर्थित डंजो ने यह बयान तब दिया जब उसकी ऑडिटर डेलॉयट ने निकट भविष्य में कंपनी की वित्तीय ​स्थिरता क्षमता पर संदेह जताया है।

डेलॉयट की टिप्पणियों को डंजो की नियामकीय सूचना के साथ जोड़ा गया था, जिससे पता चला कि वित्त वर्ष 23 में डिलिवरी कंपनी का घाटा 288 प्रतिशत तक बढ़कर 1,802 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसे 464 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

डेलॉयट ने कहा कि ग्राहक आधार निर्माण की अ​धिक परिचालन लागत के कारण डंजो की देनदारियां उसकी मौजूदा संपत्ति से 325.8 करोड़ रुपये तक अधिक हो गई हैं। चूंकि देनदारियां उसकी कुल संपत्ति से अधिक हैं, इसलिए कंपनी अपने लेनदारों को भुगतान करने में असमर्थ होगी।

Advertisement
First Published - November 8, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement