facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

ग्लोबल फार्मा का नया हब बना भारत: CDMO कंपनियां क्षमता बढ़ाने के लिए कर रही हैं करोड़ों का निवेश

Advertisement

वैश्विक मांग को देखते हुए भारतीय सीडीएमओ कंपनियां जटिल दवाओं और नई तकनीकों के विनिर्माण के लिए अपनी क्षमता और बुनियादी ढांचे में भारी निवेश कर रही हैं

Last Updated- March 08, 2026 | 11:14 PM IST
Pharma
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश में ठेके पर दवा तैयार करने वाली कंपनियां (सीडीएमओ) क्षमता और तकनीक संबंधी निवेश में विस्तार कर रहे हैं क्योंकि वै​श्विक फार्मास्युटिकल कंपनियां कॉम्प्लेक्स दवाओं के विकास और विनिर्माण के काम को तेजी से आउटसोर्स कर रही हैं। साई लाइफ साइंसेज, वनसोर्स स्पेशलिटी फार्मा और एकम्स ड्रग्स ऐंड फार्मास्युटिकल्स जैसी कंपनियों के अ​धिकारियों का कहना है कि उनके निवेश का मकसद विनिर्माण के बुनियादी ढांचे को बढ़ाना, अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करना तथा ड्रग-डिवाइस कॉम्बिनेशन, पेप्टाइड्स और स्टेराइल इंजेक्शन जैसे क्षेत्रों में उभरते मौकों के लिए तैयारी करना है।

हैदराबाद की साई लाइफ साइंसेज अगले पांच साल के दौरान विनिर्माण क्षेत्र में अपनी मौजूदगी में खासा इजाफा करने की योजना बना रही है। प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अ​​धिकारी कृष्ण कनुमुरी ने कहा कि कंपनी का इरादा अपनी क्षमता को मौजूदा लगभग 700 घन मीटर की तुलना में तीन गुना करके 2,000 घन मीटर से ज्यादा करना है।

कनुमुरी ने कहा, ‘हम अगले 12 महीने में लगभग 500 घन मीटर क्षमता जोड़ रहे हैं और एक नया कार्यस्थल बना रहे हैं जिसे लगभग 1,300 घन मीटर तक बढ़ाया जा सकता है।’ उन्होंने कहा कि यह विस्तार केवल वॉल्यूम तक ही सीमित नहीं होगा, बल्कि पेप्टाइड्स, एंटीबॉडी-ड्रग कॉन्जुगेट्स (एडीसी) और ओलिगोन्यूक्लियोटाइड्स जैसी ज्यादा जटिलता वाली तकनीकों पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।

साई लाइफ साइंसेज ने वित्त वर्ष 20 से अनुसंधान और विनिर्माण क्षमता बढ़ाने, बोस्टन और मैनचेस्टर में लैब बनाने, गुणवत्ता प्रणाली मजबूत करने और विकास की समयसीमा तेज करने के लिए तकनीकी प्लेटफॉर्म जोड़ने में 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है।

कनुमुरी ने कहा कि कंपनी की रणनीति दवा की खोज, विकास और वा​णि​ज्यिक वि​निर्माण को शामिल करते हुए सीडीएमओ का शुरु से आ​खिर तक का प्लेटफॉर्म बनाना है। उन्होंने कहा, ‘हम शायद अकेली ऐसी कंपनी हैं, जो बड़े स्तर पर निवेशकों के लिए वा​णि​ज्यिक स्तर वाले विनिर्माण के ज​रिये खोज की भी पेशकश कर रही है।’

वनसोर्स स्पेशलिटी फार्मा में ड्रग-डिवाइस कॉम्बिनेशन और स्टेराइल विनिर्माण में क्षमता बढ़ाने पर जोर है। मुख्य कार्य अ​धिकारी और प्रबंध निदेशक नीरज शर्मा ने कहा कि कंपनी ने अपने पहले घोषित 10 करोड़ डॉलर के पूंजीगत व्यय कार्यक्रम में से 7.5 करोड़ डॉलर से ज्यादा देने का वादा किया है।

शर्मा ने कहा, ‘ये निवेश मुख्य रूप से हमारी ड्रग-डिवाइस कॉम्बिनेशन क्षमताओं को बढ़ाने और हमारे स्टेराइल फिल-फिनिश के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए हैं।’

इन निवेशों का मकसद कंपनी के शुरु से आ​खिर तक के प्लेटफॉर्म को मजबूत करना और जीएलपी-1 उपचार की आने वाली वै​श्विक पेशकशों की तैयारी कर रहे ग्राहकों की मदद करना है। कंपनी ने कहा कि क्षमता बढ़ाने का काम ग्राहक की मांग के अनुमानों के अनुरूप चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है।

इस बीच एकम्स ड्रग्स ऐंड फार्मास्युटिकल्स अपना विनिर्माण नेटवर्क मजबूत करने के लिए कई डोज फॉर्मेट और क्षमता में निवेश कर रही है। कंपनी की निदेशक आरुषि जैन के मुताबिक एकम्स रखरखाव और विकास के पूंजीगत व्यय पर सालाना लगभग 250 से 300 करोड़ रुपये खर्च करती है। कंपनी ने हाल में अपनी बद्दी इकाई में लगभग 150 करोड़ रुपये के निवेश से चार नए विनिर्माण खंड जोड़े हैं।

Advertisement
First Published - March 8, 2026 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement