कोहरे के कारण दिल्ली से नौ विमानों को मुंबई-जयपुर भेजा

दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में रविवार को कोहरे की घनी चादर छाई रही और कई स्थानों पर दृश्यता का स्तर शून्य मीटर तक रहा।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 14, 2024 | 10:56 PM IST

खराब मौसम के कारण रविवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर 9 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन उड़ानों में एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल है और इन्हें सुबह 4 बजकर 30 मिनट से साढ़े दस बजे के बीच जयपुर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण जिस अंतरराष्ट्रीय उड़ान को शुरू में मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था, उसे बाद में जयपुर भेजा गया।

दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में रविवार को कोहरे की घनी चादर छाई रही और कई स्थानों पर दृश्यता का स्तर शून्य मीटर तक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में सुबह पांच बजे दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की।

First Published : January 14, 2024 | 10:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)