facebookmetapixel
Advertisement
कमजोर नहीं, देर से संभला मॉनसून! अगस्त-सितंबर की बारिश बदल सकती है पूरे साल की तस्वीरManufacturing PMI: जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI गिरकर 53.5 पर, करीब 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची फैक्ट्री गतिविधियांManipal Health Enterprises IPO Allotment: आज जारी होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMP और लिस्टिंग की उम्मीद2030 के बाद Tata Steel का कच्चा माल कहां से आएगा? कंपनी ने खोला पूरा प्लान, शेयर पर कितना है टारगेटअलविदा ग्लास्गो, अब अहमदाबाद की बारी… भारत को मिली राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बैटनStock Market Today: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,550 के पार; जानें बाजार में तेजी की बड़ी वजहईरान पर हमला टलते ही रुपये को मिला बूस्ट, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की बड़ी छलांगतीन तेल कंपनियों ने बिगाड़ा 211 कंपनियों का रिजल्ट, इनके बिना मुनाफा 17% बढ़ाQ1 Results Today: DLF, IREDA, UPL समेत 85 से ज्यादा कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे; निवेशकों की रहेगी नजरGold, Silver Price Today: US-ईरान वार्ता शुरू होने की खबर से ₹202 सोना चढ़ा, चांदी ₹797 चमकी

Brigade Enterprises बेंगलुरु में 20 लाख वर्ग फुट का आवास क्षेत्र विकसित करेगी

Advertisement

इस घोषणा के बाद ब्रिगेड का शयेर बीएसई पर तकरीबन पांच प्रतिशत चढ़कर 52 सप्ताह के शीर्ष स्तर 762.70 रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- November 17, 2023 | 10:41 PM IST
Housing

रियल एस्टेट डेवलपर ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) ने कहा है कि वह बेंगलूरु के येलहंका में 20 लाख वर्ग फुट के आवास विकसित करने की योजना बना रही है। 14 एकड़ में फैले इस क्षेत्र अनुमानित सकल विकास मूल्य 2,100 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके लिए बेंगलूरु की इस कंपनी ने कृष्ण प्रिया एस्टेट्स और माइक्रो लैब्स के साथ संयुक्त विकास समझौता (जेडीए) हस्ताक्षर किया है।

इस घोषणा के बाद ब्रिगेड का शयेर बीएसई पर तकरीबन पांच प्रतिशत चढ़कर 52 सप्ताह के शीर्ष स्तर 762.70 रुपये पर पहुंच गया।

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज की प्रबंध निदेशक पवित्रा शंकर ने कहा ‘हमें उम्मीद है कि यह परियोजना पूरी होने पर 2,100 करोड़ रुपये के राजस्व की कमाई करेगी। यह परियोजना गुणवत्ता और टिकाऊपन के लिए ग्राहकों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार और क्रियान्वित किया जाएगा।’

ब्रिगेड आवासीय, कार्यालय, खुदरा और आतिथ्य क्षेत्र में विकास के साथ-साथ कोच्चि, गिफ्ट सिटी-गुजरात और तिरुवनंतपुरम सहित देश के विभिन्न शहरों में आठ करोड़ वर्ग फुट से अधिक की आकर्षक इमारतें तैयार कर चुकी है।

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज अपने टिकाऊपन के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। लीड (लीडरशिप इन एनर्जी और एन्वायरमेंटल डिजाइन) तथा आईजीबीसी (इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल) द्वारा प्रमाणित ब्रिगेड के पास 60 लाख वर्ग फुट से अधिक का प्रमाणित किया जा चुका निर्मित हरित क्षेत्र है।

(अनीका चटर्जी)

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement