facebookmetapixel
Advertisement
क्रेच व्यवस्था पर निगरानी कमजोर, सरकार के पास नहीं है अनुपालन का आंकड़ाEditorial: उम्मीद पर खरा नहीं उतरा क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम!संसद में गतिरोध जारी: महिला आरक्षण पर समर्थन, परिसीमन और पुलिस कार्रवाई पर सरकार से जवाब की मांगआरबीआई को नीतिगत दरों में बढ़ोतरी करने की कोई जल्दी नहींFPI को लुभाने से ज्यादा FDI बढ़ाने पर हो फोकस, निवेश नीति में पारदर्शिता है जरूरी‘मेक इन इंडिया’ से ‘ग्लोबल बाजारों तक’: नए FDI नियमों से 1.8 करोड़ मैन्युफैक्चरिंग MSME के लिए खुलेंगे नए दरवाजें RBI ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी की लिस्ट में बरकरार रखा, लिस्टिंग पर अभी भी बना सस्पेंसLIC Q1FY27 Results: प्रीमियम इनकम में उछाल से 23% बढ़ा मुनाफा, कमाए ₹2,37,848 करोड़Cabinet Decision: असम में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, ₹8,970 करोड़ की लागत वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर को हरी झंडीCabinet Decision: ₹23,731 करोड़ की ‘गोबरधन’ योजना को हरी झंडी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

नई इकाइयों को SpiceJet के शेयर आवंटित करने की मंजूरी

Advertisement

शेयरधारकों ने नए आवंटन को मंजूरी दी, जिसके तहत 63 इकाइयां संचयी तौर पर स्पाइसजेट में 2,241.5 करोड़ रुपये निवेश करेंगी।

Last Updated- January 11, 2024 | 10:52 PM IST
SpiceJet

स्पाइसजेट (SpiceJet) के शेयरधारकों ने गुरुवार को इक्विटी व वॉरंट का तरजीही आवंटन 63 अहम इकाइयों को करने की मंजूरी दे दी, जिनमें एरिज ऑपरच्युनिटीज फंड, महापात्र परिवार- प्रीति व हरिहर महापात्र आदि शामिल हैं।

प्रीति व हरिहर महापात्र के पास कंपनी की अहम हिस्सेदारी क्रमश: 19.55 फीसदी व 1.99 फीसदी होगी। इस बीच, एरिज ऑपरच्युनिटीज फंड के पास किफायती विमानन कंपनी की 3.99 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

विमानन कंपनी ने शेयरधारकों के साथ सालाना आम बैठक 19 जनवरी को की थी। शेयरधारकों ने नए आवंटन को मंजूरी दी, जिसके तहत 63 इकाइयां संचयी तौर पर स्पाइसजेट में 2,241.5 करोड़ रुपये निवेश करेंगी।

विमानन कंपनी 1,591.5 करोड़ रुपये व 650 करोड़ रुपये क्रमश: इक्विटी व वॉरंट के जरिये जुटा रही है। इक्विटी व वॉरंट 58 व पांच इकाइयों को तरजीही आधार पर जारी किए जाएंगे। 58 इकाइयों को स्पाइसजेट के 31.83 करोड़ शेयर 50 रुपये के भाव पर मिलेंगे। बाकी पांच इकाइयों को कंपनी के 13 करोड़ शेयर इसी कीमत पर मिलेंगे।

जुटाई जाने वाली कुल 2,241.5 करोड़ रुपये की रकम से प्रवर्तक अजय सिंह व संबंधित इकाइयों की हिस्सेदारी विमानन कंपनी में 56.49 फीसदी से घटकर 38.55 फीसदी रह जाएगी। विमानन कंपनी इस रकम का इस्तेमाल वैधाननक देनदारी मसलन टीडीएस, जीएसटी, प्रॉविडेंट फंडआदि में करेगी।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement