facebookmetapixel
Advertisement
RBI अगस्त में ब्याज दर नहीं बदलेगा या नहीं? जानें 72 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में क्या निकलाअगस्त में किन सेक्टरों में बनेगा पैसा? Realty और Auto पर बुलिश, IT पर ब्रोकरेज ने क्यों किया सावधान?Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरी

वैकल्पिक निवेश फंडों को डीमैट पर SEBI से राहत की उम्मीद

Advertisement

कुछ एआईएफ का कहना है कि उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और वे बाजार नियामक सेबी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

Last Updated- November 03, 2023 | 11:05 PM IST
Sebi extends futures trading ban on seven agri-commodities till Jan 2025

वैकल्पिक निवेश फंडों (AIF) ने अभी तक बकाया यूनिट को डीमैट से नहीं जोड़ा है। हालांकि इसके लिए निर्धारित समय-सीमा 31 अक्टूबर को समाप्त हो गई है।

उद्योग के कारोबारियों का कहना है कि वे डिपोजिटरी – सेंट्रल डिपोटिरीज सर्विसेज (सीडीएसएल) लिमिटेड और नैशनल सिक्योरिटीज डिपोजिटरी (एनएसडीएल) के साथ पारंपरिक रुप से जुड़ने के बजाय इलेक्ट्रॉनिक तौर पर जुड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं।

कुछ एआईएफ का कहना है कि उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और वे बाजार नियामक सेबी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

कुछ फंडों की शिकायत है कि उन्हें आवेदन के बावजूद विशिष्ट पहचान कोड ‘इंटरनैशनल सिक्योरिटीज आईडेंटिफिकेशन नंबर’ (आईएसआईएन) नहीं मिला है।

सूत्रों का कहना है कि सेबी ने सभी एआईएफ को समय-सीमा समाप्त होने से पहले आईएसआईएन हासिल करने के निर्देश दिए हैं भले ही डीमैट के लिए पूरी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई हो। हालांकि कई एआईएफ ने इसे अभी तक नहीं किया है।

एक एआईएफ के अधिकारी ने कहा, ‘हमने आईएसआईएन के लिए अपने दस्तावेज सौंप दिए हैं, लेकिन अभी तक यह नंबर नहीं मिला है। हमें डिफॉल्टर के तौर पर नियामक से अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है, इसलिए उम्मीद है कि कुछ राहत मिल सकती है। हमारी आशंका यही है कि हमें कोई मोहलत दी जाएगी या नहीं।’

उद्योग के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘हमने नियामक के साथ अपनी समस्याएं साझा की थीं और अपनी चुनौतियों से भी अवगत कराया था। हमने डीमैट पर स्थानांतरण के संबंध में डिपोजिटरियों के साथ लंबी बातचीत भी की और बाद में एक डिपोजिटरी ने दिशा-निर्देश जारी किए थे। हमें उम्मीद है कि समस्या का समाधान निकलेगा।’

कई एआईएफ ने कहा है कि डीमैट में स्थानांतरण के लिए एनएसडीएल से दिशा-निर्देश अक्टूबर के पहले पखवाड़े में आए थे, जबकि सीडीएसएल ने अभी दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं।

सेबी ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कोष वाले एआईएफ के लिए अपनी बकाया यूनिट 31 अक्टूबर तक डीमैट में स्थानांतरित करना अनिवार्य किया है।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement