facebookmetapixel
Advertisement
FASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातजेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेटShree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?Cement sector: हाउसिंग कमजोर, फिर भी सीमेंट की डिमांड मजबूत, क्या है बड़ा ट्रिगर? जान लें ब्रोकरेज की रायMexico Cartel Leader Killed: ड्रग किंग के मारे जाते ही मेक्सिको में हाहाकार, भारतीयों को घरों में रहने की सलाह₹590 करोड़ धोखाधड़ी से हिला IDFC First Bank, शेयर 20% लोअर सर्किट पर; क्या है मामला?Clean Max Enviro IPO सब्स्क्रिप्शन के लिए खुला, अप्लाई करना चाहिए या नहीं? ब्रोकरेज ने ये दी सलाह

भारत में लाए सर्वोत्तम तौर-तरीके, प्रधानमंत्री मोदी का मोटर वाहन उद्योग से आह्वान

Advertisement

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) के वार्षिक सम्मेलन के लिए अपने लिखित संबोधन में मोदी ने कहा कि मोटर वाहन उद्योग आर्थिक वृद्धि को अधिक बढ़ावा देगा।

Last Updated- September 10, 2024 | 9:38 PM IST
Bring best practices to India, PM Modi appeals to automotive industry भारत में लाए सर्वोत्तम तौर-तरीके, प्रधानमंत्री मोदी का मोटर वाहन उद्योग से आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटर वाहन विनिर्माता उद्योग के प्रतिनिधियों से वैश्विक स्तर पर अपनाए जाने वाले सर्वोत्तम तौर-तरीकों को भारत में लाने और हरित व स्वच्छ परिवहन पर काम करने का मंगलवार को आह्वान किया। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) के वार्षिक सम्मेलन के लिए अपने लिखित संबोधन में मोदी ने कहा कि मोटर वाहन उद्योग आर्थिक वृद्धि को अधिक बढ़ावा देगा।

उन्होंने कहा, ‘जैसा कि हम 2047 तक विकसित भारत के अपने सामूहिक लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, मुझे विश्वास है कि सियाम जैसे संगठन सभी हितधारकों को एक साथ लाना जारी रखेंगे और इस मिशन की गति दोगुनी करने में अहम भूमिका निभाएंगे।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य की मांग है कि देश की प्रगति तेज होने के साथ ही सतत भी हो।

उन्होंने कहा, ‘हरित व स्वच्छ परिवहन पर काम करना इस दिशा में एक महत्त्पूर्ण कदम है। यह महत्त्वपूर्ण है कि जलवायु के लिहाज से सतर्कता वाला और सतत दृष्टिकोण घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के बीच अपनी जगह बनाए।’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत और विश्व के लिए इस महत्त्वपूर्ण मोड़ पर यह आवश्यक है कि हमारा मोटर वाहन क्षेत्र न केवल दूसरों के लिए अनुकरणीय मिसाल पेश करे, बल्कि वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को भारत में लाने की दिशा में भी काम करे। मुझे विश्वास है कि वार्षिक सम्मेलन में होने वाली चर्चाएं और विचार-विमर्श इसके लिए उत्प्रेरक का काम करेंगे।’

मोदी ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि नवाचार तथा उद्यम के जरिये मोटर वाहन उद्योग और भी अधिक आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देगा और बदले में, अनिवार्य रूप से उत्पन्न होने वाली मांग पर फलेगा-फूलेगा।’ उन्होंने कहा कि पिछले दशक में, भारत के मोटर वाहन क्षेत्र ने जबरदस्त तथा अभूतपूर्व वृद्धि देखी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह हमारे देश की बढ़ती आर्थिक वृद्धि का भी उतना ही प्रमाण है, जितना कि मोटर वाहन उद्योग द्वारा निभाई गई महत्त्वपूर्ण भूमिका का।’

उन्होंने कहा, ‘भारतीय परिवहन की सफलता की कहानी उल्लेखनीय है। देश भविष्य के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण होते देख रहा है, जैसे अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे, हाई-स्पीड रेलवे और हर कोने तक पहुंचने वाली ‘मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी’ आदि के रूप में।’ मोदी ने कहा, ‘समग्र दृष्टिकोण यह सुनिश्चित कर रहा है कि वृद्धि का लाभ केवल कुछ लोगों तकही सीमित न रहे, बल्कि सभी को मिले।’

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 9:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement