GST 2.o: गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) रिफॉर्म्स की दूसरी किस्त में जीएसटी काउंसिल ने कार खरीदारों को बड़ी खुशखबरी दी है। जीएसटी रेट कट से 4 मीटर से छोटी और 1200 सीसी से कम इंजन कैपेसिटी वाली गाड़ियां 40,000 से 70,000 रुपये तक सस्ती हो सकती हैं। इससे देश में लोकप्रिय टाटा नेक्सन (Tata Nexon), टाटा पंच (Tata Punch), हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue), मारुति वैगन आर (Maruti Wagon R) और मारुति बलेनो (Maruti Baleno) की ब्रिकी में तेजी आने की संभावना है। छोटी कारों पर GST घटने के बाद आपकी कितनी बचत होगी, आइए इसे समझते हैं।
टाटा नेक्सॉन देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। यह अपनी सेफ्टी के लिए लोकप्रिय है और भारत NCAP व ग्लोबल NCAP से फुल फाइव-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर चुकी है।
नेक्सॉनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7,99,990 है। अभी इसकी कीमत में 29% टैक्स (28% GST + 1% CESS) के ₹2,31,997 शामिल रहते हैं। ऐसे में अब इस पर 19% टैक्स (18% GST + 1% CESS) लगने से ₹1,51,998 रुपए लगेंगे। यानी आपको करीब ₹79,999 का फायदा मिल सकता है।
Also Read: GST रिफॉर्म्स से ऑटो स्टॉक्स में उछाल, Hero से लेकर Maruti तक किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
टाटा पंच एक सबकॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी है। इसे 2021 में लॉन्च किया गया था। नेक्सॉन के बाद इस ब्रांड की सबसे छोटी एसयूवी है।
टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5,99,900 है। अभी इसकी कीमत में 29% टैक्स (28% GST + 1% CESS) के ₹1,73,971 शामिल रहते हैं। ऐसे में अब इस पर 19% टैक्स (18% GST + 1% CESS) लगने से ₹1,13,981 लगेंगे। यानी आपको करीब ₹59,990 का फायदा मिल सकता है।
हुंडई वेन्यू एक लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो आकर्षक डिजाइन, चार यात्रियों के लिए पर्याप्त स्पेस और फीचर-लोडेड पैकेज के साथ आती है। इसमें मॉडर्न एलिमेंट्स जैसे LED हेडलाइट्स, LED फॉग लैंप्स और कनेक्टेड LED टेल लाइट्स दिए गए हैं।
हुंडई वेन्यू की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7,94,100 है। अभी इसकी कीमत में 29% टैक्स (28% GST + 1% CESS) के ₹2,30,288 शामिल रहते हैं। ऐसे में अब इस पर 19% टैक्स (18% GST + 1% CESS) लगने से ₹1,50,879 लगेंगे। यानी आपको करीब ₹79,409 का फायदा मिल सकता है।
Also Read: कंज्यूमर्स की दिवाली! TV, AC, डिशवॉशर होंगे सस्ते; GST कटौती से डिमांड को मिलेगा फेस्टिव बूस्ट
वैगन आर एक मल्टी-यूज हैचबैक है। इसकी लंबी डिजाइन की वजह से इसमें ज्यादा स्पेस और स्मार्ट स्टोरेज मिलता है। इसमें आरामदायक राइड और ठीक-ठाक फीचर्स हैं। इसका पेट्रोल और CNG इंजन फ्यूल-इफिशिएंट है। यह शहर में रोजाना चलाने के लिए एक अच्छा विकल्प है।
Maruti WagonR की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.78 लाख रुपए है। अभी इसकी कीमत में 29% टैक्स (28% GST + 1% CESS) के ₹1,67,620 शामिल रहते हैं। ऐसे में अब इस पर 19% टैक्स (18% GST + 1% CESS) लगने से ₹1,09,820 लगेंगे। यानी आपको करीब ₹57,800 का फायदा मिल सकता है।
मारुति बलेनो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.74 लाख रुपये से शुरू होती है। अभी इसकी कीमत में 29% टैक्स (28% GST + 1% CESS) के ₹1,95,460 शामिल रहते हैं। ऐसे में अब इस पर 19% टैक्स (18% GST + 1% CESS) लगने से ₹1,28,060 लगेंगे। यानी आपको करीब ₹67,400 का फायदा मिल सकता है।
(डिस्कलेमर: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। गाड़ियों की कीमतें कैलकुलेशन पर आधारित है। वास्तविक कीमतों में बदलाव की संभावना है।)