facebookmetapixel
Advertisement
AI इन्फ्रा पर दिग्गजों का दांव, तीसरे दिन डेटा सेंटर से लेकर समुद्री केबल तक में निवेश के वादेनवी मुंबई एयरपोर्ट पर FedEx करेगी ₹2,500 करोड़ निवेश, बनेगा ऑटोमेटेड एयर कार्गो हबAI का ज्यादा इस्तेमाल कर रहीं वैश्विक दवा कंपनियां, रिसर्च से लॉन्च तक बदल रहा पूरा मॉडलसाल 2028 तक ₹2,150 करोड़ निवेश करेगी फ्रांस की वेलियो, बिक्री तीन गुना करने का लक्ष्यNissan ने भारत में उतारी 7-सीटर एमपीवी Gravite, निर्यात बढ़ाकर 1 लाख वाहन करने का लक्ष्यसांठगांठ के मामले में अदालत पहुंची SAIL, CCI का भी दरवाजा खटखटायाICAI की सरकार से मांग: पीएम इंटर्नशिप योजना में पेशेवर सेवा फर्मों को मिले जगहकम कीमतों के कारण भारत का कच्चे तेल के आयात का बिल घटा, जनवरी में 18.8% की कमीविदेशी फंड जुटाना अब आसान, आरबीआई ने ईसीबी नियमों में दी राहतEditorial: चीनी निवेश पर भारतीय रणनीति की समीक्षा की जरूरत

अब 4 फोन में चला सकेंगे एक ही WhatsApp अकाउंट, मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर लॉन्च, ऐसे करें लॉग-इन

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 7:09 PM IST
Now you can run same WhatsApp account in 4 phones, multi device support feature launched, log in like this

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद WhatsApp ने मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर को आज से यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स एक ही WhatsApp अकाउंट को 4 अलग-अलग मोबाइल फोन पर एक साथ चला सकते हैं। इस फीचर की घोषणा करते हुए WhatsApp की पेरेंट कंपनी Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने कहा, ‘आज से आप 4 फोन में एक ही WhatsApp अकाउंट लॉग-इन कर सकते हैं।’

 

सभी डिवाइस इंडिपेंडेंड रूप से काम करेंगे

बता दें कि पहले आप WhatsApp Web की मदद से एक ही WhatsApp अकाउंट को मोबाइल और डेस्कटॉप या Android टैबलेट दोनों में यूज कर सकते हैं, लेकिन अब ये फीचर फोन के लिए भी मिलेगा। कंपनी के अनुसार, WhatsApp का मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। नए फीचर के रोलआउट होने के साथ, यूजर्स के मैसेज अन्य मोबाइल सहित सभी डिवाइस में सिंक हो जाएंगे। इसलिए यदि एक डिवाइस बंद है, तो भी वे अन्य डिवाइस पर पर WhatsApp को एक्सेस कर सकते हैं।

Also Read: फिशिंग या साइबर धोखाधड़ी से बचना है तो अपनाएं ये 6 आसान उपाय

लॉग-इन करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप

एक ही WhatsApp अकाउंट को दूसरे फोन में लॉग-इन करने के लिए कंपनी ने कई ऑप्शन दिए हैं। लॉग-इन करने के लिए आप ये आसान स्टेप फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आपको अपने दूसरे डिवाइस पर WhatsApp को डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद WhatsApp एप्लिकेशन में जाकर अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • इसके बाद आपके प्राइमरी डिवाइस पर एक OTP आएगा। इस OTP को डालने के साथ ही आप दूसरे डिवाइस में WhatsApp पर लॉग-इन हो जाएंगे।

इसी तरह से आप प्राइमरी डिवाइस पर QR Code स्कैन करके भी अन्य डिवाइस को लिंक कर सकते हैं।

  • इसके लिए, आपको दूसरे डिवाइस पर WhatsApp एप्लिकेशन में जाना है।
  • इसके बाद आपको link to existing account पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको प्राइमरी डिवाइस से QR Code को स्कैन करना है और आप लॉग-इन हो जाएंगे।

Also Read: Disappearing Messages के बाद अब WhatsApp में आएंगे ये 4 अपडेट, तीसरा सबसे गजब

WhatsApp का प्राइवेसी पर पूरा जोर

मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर को लॉन्च करने के साथ ही साथ WhatsApp ने यूजर्स की प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा है। चैट और कॉल सभी डिवाइस में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे। इस फीचर का सबसे अधिक फायदा वे यूजर्स उठा सकते हैं, जिनके पास एक से ज्यादा मोबाइल फोन हैं लेकिन एक ही WhatsApp अकाउंट है। WhatsApp 2 बिलियन से ज्यादा यूजर्स के साथ सबसे बड़ी मैसेजिंग सेवाओं में से एक है। लेकिन चैट और कॉल के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सपोर्ट के कारण अब तक इसमें मल्टीफोन सपोर्ट की कमी थी।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 7:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement