facebookmetapixel
Advertisement
Gold Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹1.60 लाख और चांदी 2.66 लाख रुपये के करीब, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजीडिजिटल युग का असर? भारतीय युवाओं की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा दबावहवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 48 घंटे तक फ्री कैंसलेशन; रिफंड की समयसीमा भी तयभारत-इजरायल ने 16 समझौतों पर किए हस्ताक्षर, AI-रक्षा समेत कई क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाईसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंटेंट की जिम्मेदारी लें: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी आयात का भारत के पशु आहार बाजार पर असर अभी नहीं: रविंदर बलैनE20 petrol: 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! अब मिलेगा E20 पेट्रोल- जानिए नियममहंगाई के नए जोखिम बढ़ रहे, पर फिलहाल ‘ओवरहीटिंग’ नहीं: सौगत भट्टाचार्यGDP new series: जीडीपी मापने का तरीका बदलेगा! अब जीएसटी और ई-वाहन भी शामिलव्यापार बढ़ा तो कस्टम्स भी बदलेगा- राजस्व सचिव का संकेत

अब Google Chrome और Safari ब्राउजर पर भी चलेगा Microsoft का BingAI

Advertisement

Microsoft के BingAI का इस्तेमाल अभी केवल परीक्षण के तौर पर Safari और Chrome ब्राउजर्स पर चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए किया जा रहा है।

Last Updated- July 26, 2023 | 1:22 PM IST
Microsoft Bing AI

चैट जीपीटी (Chat GPT) के लाइव होते ही इसको लेकर टेक कंपनियों के बीच होड़ लग गई है। कई सारी कंपनियां अपना-अपना चैटबॉट की पेशकश कर रही हैं। एआई (artificial intelligence) की इस रेस में Microsoft Bing AI से लेकर गूगल (Google) का एआई टूल बार्ड (Bard)  तक सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिख रहे हैं।

कुछ समय पहले Microsoft ने अपने Bing AI (Chat GPT की तरह काम करने वाला) को अलग-अलग Microsoft ब्राउज़र्स पर लाइव किया था। इस बीच एक बड़ी अपडेट यह है कि Bing AI का इस्तेमाल अब माइक्रोसॉफ्ट के अलावा दूसरे ब्राउजर्स पर भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Twitter logo: Elon Musk का ‘X’ बन सकता है ex! Meta, Microsoft जैसी कई कंपनियां कर सकती हैं ट्रेडमार्क का दावा

जानें किन ब्राउजर पर भी चलेगा Bing AI

खबरों के मुताबिक, अब Microsoft Bing AI का इस्तेमाल माइक्रोसॉफ्ट के अलावा Google Chrome और Safari जैसे ब्राउजर में भी कर सकेगा। ज्यादा सा ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए कंपनी ने Bing AI को दूसरे ब्राउजर्स के लिए खोल दिया है।

विंडो यूजर्स को एक पॉप-अप मैसेज मिलेगा जिसके जरिए माइक्रोसॉफ्ट की इस अपडेट की जानकारी मिल रही है।

माइक्रोसॉफ्ट के संचार निदेशक कैटलिन रॉल्स्टन ने The Verge को एक बयान में कहा, ” हम अन्य ब्राउज़रों पर अपने परीक्षण के हिस्से के रूप में चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए सफारी और क्रोम में बिंग चैट तक पहुंच प्रदान कर रहे हैं।”

कंपनी ने कहा कि यह परीक्षण पूरा होने के बाद इसको और अन्य यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: मेटा के थ्रेड्स से मस्क के Twitter को मिल सकेगी चुनौती !

कैसे कर सकते हैं BingAI को यूज?

सबसे पहले गूगल क्रोम में BingAI यूज करने के लिए BingAI टाइप करें। फिर आपको वेबसाइट पर Chat का ऑप्शन दिखेगा। उसपर क्लिक करें। इसके बाद आप चैटबॉट से सवाल जवाब कर पाएंगे। बता दें कि बिंग चैट, चैट जीपीटी-4 मॉडल द्वारा संचालित है।

ये भी पढ़ें: इस बार DM पर पड़ी Twitter की नजर, स्पैम से बचने के लिए बदल दिए नियम

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 12:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement