facebookmetapixel
Advertisement
FASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातजेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेटShree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?Cement sector: हाउसिंग कमजोर, फिर भी सीमेंट की डिमांड मजबूत, क्या है बड़ा ट्रिगर? जान लें ब्रोकरेज की रायMexico Cartel Leader Killed: ड्रग किंग के मारे जाते ही मेक्सिको में हाहाकार, भारतीयों को घरों में रहने की सलाह₹590 करोड़ धोखाधड़ी से हिला IDFC First Bank, शेयर 20% लोअर सर्किट पर; क्या है मामला?Clean Max Enviro IPO सब्स्क्रिप्शन के लिए खुला, अप्लाई करना चाहिए या नहीं? ब्रोकरेज ने ये दी सलाह

Lava की नजर भारतीय वियरेबल बाजार में 20% हिस्सेदारी पर, स्मार्टवॉच पेशकश से मजबूत पैठ बनाने की तैयारी

Advertisement

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कंपनी का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों के दौरान इस श्रेणी का 20 प्रतिशत तक हिस्सा हासिल करना है।

Last Updated- August 26, 2024 | 10:32 PM IST
Lava

स्मार्टवॉच की हालिया पेशकश के साथ देश की स्मार्टफोन विनिर्माता लावा भारतीय वियरेबल बाजार में मजबूत पैठ बनाने पर विचार कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कंपनी का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों के दौरान इस श्रेणी का 20 प्रतिशत तक हिस्सा हासिल करना है।

लावा के कार्यकारी निदेशक सुनील रैना ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया ‘हमने वियरेबल श्रेणी में उतरने का फैसला इसलिए किया कि हमारे मुख्य स्मार्टफोन कारोबार और वियरेबल के बीच आपूर्ति श्रृंखला और विनिर्माण से लेकर डिजाइन और अनुसंधान एवं विकास (आरऐंडडी) तक के कई तालमेल हैं। यह ताकत बिक्री, वितरण और ग्राहक सेवा तक मौजूद है।’

यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है कि जब भारत के वियरेबल उपकरण बाजार में पहली बार गिरावट आई है और यह साल 2024 की दूसरी तिमाही में पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत घटकर 2.95 करोड़ उपकरण रह गया है।

इंटरनैशनल डेटा कॉरपोरेशन के आंकड़ों के अनुसार साल 2024 की पहली छमाही में 4.7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है और 5.51 करोड़ उपकरणों की खेप डीलरों को भेजी गई। विश्लेषकों का कहना है कि नए मॉडलों में सीमित नवाचार रहने की वजह से मूल ओईएम ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जूझना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement