facebookmetapixel
Advertisement
AI इम्पैक्ट समिट में बिल गेट्स की भागीदारी पर सस्पेंस, वेबसाइट से हटा नाम, फाउंडेशन बोला: आएंगेदिल्ली HC में भिड़े सोशल मीडिया दिग्गज और बाबा रामदेव, पैरोडी व व्यंग्य को हटाने पर छिड़ी कानूनी जंगसुप्रीम कोर्ट की गंभीर चेतावनी: वकालत में AI का अंधाधुंध इस्तेमाल पड़ेगा भारी, गढ़े जा रहे फर्जी केससर्वोच्च न्यायालय की रेरा पर टिप्पणी से रियल एस्टेट में सख्त अनुपालन और प्रवर्तन पर ध्यान बढ़ने के आसारबिना सिबिल स्कोर के भी मिलेगा लोन: पहली बार कर्ज लेने वालों के लिए AI आधारित स्कोरिंग लाएगी सरकारNBFC सेक्टर में AI की क्रांति: बजाज और टाटा कैपिटल जैसे दिग्गज अब मशीनों से बांट रहे हैं करोड़ों का लोनबांग्लादेश के पीएम बने तारिक रहमान, भारत आने का न्योताIndia-US Trade: अमेरिका से आयात में 24% का बड़ा उछाल, ट्रंप की चिंता दूर करने की कोशिशमुंबई में जीईसी सम्मेलन: भारत अब एक भरोसेमंद वैश्विक भागीदारइंश्योरेंस होगा सस्ता: एजेंटों के कमीशन ढांचे में बदलाव की सिफारिश, घट सकता है प्रीमियम का बोझ

MHI का आदेश: GST कटौती के बारे में नई गाड़ियों पर पोस्टर लगाएं, उसपर PM मोदी की तस्वीर भी होनी चाहिए

Advertisement

मंत्रालय ने सभी वाहन डीलरों को आदेश दिया कि वे प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वाले पोस्टरों में जीएसटी कटौती से पहले और बाद की नई-पुरानी कीमतें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें

Last Updated- September 08, 2025 | 9:35 PM IST
GST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने ऑटोमोबाइल कंपनियों (कार निर्माताओं के साथ-साथ दोपहिया निर्माताओं) को देश भर की सभी डीलरशिप पर ऐसे पोस्टर लगाने को कहा है, जिनमें वाहनों की पुरानी कीमतों के साथ-साथ जीएसटी कटौती बाद की नई कीमतों को दर्शाया जाए। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि पोस्टरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर होनी चाहिए।

मंत्रालय ने भारतीय वाहन निर्माताओं के संगठन (सायम) के माध्यम से इस संबंध में निर्देश भेजे हैं। सरकारी अधिकारियों और उद्योग के प्रतिनिधियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में इस घटनाक्रम की पुष्टि की है। ऑटोमोबाइल कंपनियों के अधिकारी अब पोस्टर डिजाइन करवा रहे हैं और उन्हें प्रदर्शन के लिए प्रिंट करने से पहले मंत्रालय के पास अनुमोदन के लिए भेज रहे हैं।

इन पोस्टरों की छपाई और वितरण का खर्च कंपनियों, डीलरों द्वारा वहन किया जाएगा या दोनों के बीच बंटेगा, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। एक अधिकारी ने कहा कि डीलरशिप के स्थान की स्थानीय भाषा के आधार पर पोस्टर अलग-अलग हो सकते हैं, जिससे यह संदेह होता है कि क्या हर संस्करण के लिए मंत्रालय से अलग से इजाजत लेनी होगी।

उद्योग के एक अधिकारी ने कहा, ‘इस तरह की गतिविधि का पहले कोई उदाहरण नहीं है। इसलिए, यह देखना होगा कि क्या हमें केवल मुख्य पोस्टर के लिए मंजूरी की आवश्यकता होगी, जो अंग्रेजी में होगा या प्रत्येक भाषा के पोस्टर के लिए भी स्वीकृति जरूरी होगी।’

उद्योग के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि वाहन उद्योग इस गतिविधि पर करीब 20-30 करोड़ रुपये खर्च करेगा। ये पोस्टर इस सप्ताह के आखिर तक डीलरों के पास पहुंचा दिए जाएंगे।

लग्जरी कार कंपनियों को पोस्टर छपवाने के आदेश से बाहर रखा गया है। बिजनेस स्टैंडर्ड ने इस मामले में एमएचआई, सायम, 11 कार निर्माता कंपनियों और आठ दोपहिया वाहन कंपनियों से संपर्क किया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला।

Advertisement
First Published - September 8, 2025 | 9:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement