टेक-ऑटो

EV sales in India: 2023 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में उछाल, FADA ने जारी किए आंकड़े

ई-वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 114.16 प्रतिशत बढ़कर 5,673 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष यह 2,649 इकाई रही थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 10, 2024 | 11:01 AM IST

EV sales in India: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बीते साल (2023 में) सालाना आधार पर 49.25 प्रतिशत बढ़कर 15,29,947 इकाई हो गई। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आंकड़ों के अनुसार, ईवी उद्योग ने 2022 में कुल 10,25,063 वाहन बेचे थे। हाल ही में समाप्त वर्ष में दोपहिया ईवी की बिक्री 36.09 प्रतिशत बढ़कर 8,59,376 इकाई हो गई, जो 2022 में 6,31,464 इकाई थी।

इसी तरह तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 65.23 प्रतिशत बढ़कर 5,82,793 इकाई हो गई, जो 2022 में 3,52,710 इकाई थी। ई-वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 114.16 प्रतिशत बढ़कर 5,673 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष यह 2,649 इकाई रही थी।

यह भी पढ़ें : बिक्री के लिहाज से 2023 शानदार रहा मगर कारों का स्टॉक 75 फीसदी ज्यादा

फाडा के आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की बिक्री पिछले साल 114.71 प्रतिशत बढ़कर 82,105 इकाई हो गई, जो 2022 में 38,240 वाहन थी।

First Published : January 10, 2024 | 10:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)