Explainer: भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल, लेकिन इससे पहले का सारा हिसाब-किताब समझ लेंRBI ने जारी किया निर्देश, 31 मार्च 2026 को खुले रहेंगे सरकारी कामकाज वाले बैंकBudget 2026 में स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा मिला है? एक्सपर्ट्स ने बताया इसमें छात्रों के लिए कहां-कहां है मौकाJio-BlackRock का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹350 में पूरे साल पाएं पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइसBudget 2026 में सरकार ने सीनियर सिटीजन्स के लिए कुछ किया भी या नहीं? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंट्रेड डील की डिटेल्स फाइनल स्टेज में; भारत-अमेरिका जल्द जारी करेंगे बयान: पीयूष गोयलIndia-Us trade deal: भारतीय मसालों का जायका होगा तेज, निर्यात को मिलेगा बढ़ावावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहतEPFO का दावा: PF के नए नियमों से टैक्स का झंझट खत्म, अब निवेश व रिटर्न पाना होगा और आसानKotak MF ने उतारा नया सर्विसेज फंड, ₹500 की SIP से भारत के ग्रोथ इंजन पर दांव लगाने का मौका
अन्य समाचार गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया
'

गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया

PTI

- September,07 2012 12:23 AM IST

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के सदस्यों के खिलाफ मामले की जांच करे रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की आज अग्यात बंदूकधारियों ने दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान के क्वेटा शहर में गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक :जांच: जामिल ककर जब मामले की सुनवाई के लिए अदालत जा रहे थे उसी समय बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा स्थित उनके घर के बाहर उनपर हमला किया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि ककर को कई गोली लगी और बाद में अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस हमले में अधिकारी का चालक और अंगरक्षक जख्मी हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यस्त हवाई अड्डा मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने ककर पर जब गोलीबारी की तो नजदीक से गुजर रहे दो व्यक्ति भी घायल हो गये। हमले के बाद बंदूकधारी फरार हो गये।

किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस तरह के हमले के लिए आमतौर पर आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

पुलिस ने बताया कि एक उग्रवादी संगठन के सदस्यों के खिलाफ हाल ही में सफलतापूर्वक अभियान चलाने वाले और इसके दो सदस्यों की हत्या करने वाले ककर को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के तरफ से धमकी मिली थी।

आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाने के बाद उन्हें पदोन्नति दी गयी थी।

संबंधित पोस्ट