Business Standard
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्र की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता
अन्य समाचार मानव तस्करी के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार, एक महिला को मुक्त कराया गया
'

मानव तस्करी के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार, एक महिला को मुक्त कराया गया

PTI

- February,02 2022 10:33 AM IST

एक फरवरी (भाषा) सशस्त्र सीमा बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी गिरोह के पांच लोगों को नानपारा कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक महिला को मुक्त कराया है।

देहात चाइल्डलाइन अधिकारी हसन फिरोज ने मंगलवार को बताया, ‘‘देहात चाइल्डलाइन को जानकारी मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय मानव तस्करों के गिरोह के सदस्य पड़ोसी राष्ट्र नेपाल व भारतीय इलाकों से विधवा व गरीब महिलाओं को अच्छे घरों में शादी तथा अन्य लाभ का झांसा देकर उन्हें महानगरों व खाड़ी देशों में बेच रहे हैं। आरोपियों ने बहराइच शहर की एक महिला को अपने कब्जे में रखा था और उसे बेचने के प्रयास में हैं।’’

उन्होंने बताया कि सूचना को सशस्त्र सीमा बल की एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (मानव तस्करी विरोधी इकाई) और पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ साझा किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्यों को पकड़ने और महिला को मुक्त कराने की योजना बनाकर एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर उनके पास भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने बताया, ‘‘एनजीओ की मदद से पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सोमवार को मानव तस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को नानपारा कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया।’’

एसएसपी ने बताया, ‘‘गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधा, उषा देवी, लक्ष्मी व कुसुमा तथा एक पुरुष सदस्य के रूप में हुई है।’’

चौधरी ने बताया कि गिरोह के कब्जे से छुड़ाई गयी महिला को अदालत के माध्यम से उसके परिजनों को सौंपा दिया गया है।

भाषा सं जफर शोभना अर्पणा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement