Business Standard
Advertisement
Nifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयरसोना-चांदी हुए सस्ते: वैश्विक दबाव में सोने में ₹362 और चांदी में ₹2,418 की बड़ी गिरावटStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब; SMID कैप में भी गिरावटBehari Lal Engineering IPO Listing: आज शेयर बाजार में होगी एंट्री, GMP से 46% तक मुनाफे के संकेत; जानें पूरी डीटेलStocks To Watch Today: RailTel, Paytm समेत आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, कहीं ऑर्डर तो कहीं फंड जुटाने की खबर से मचेगा हलचलभारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश
अन्य समाचार कोविड-19 : करीब 82.4 फीसदी बुजुर्ग स्वास्थ्य चिंता मुद्दों से जूझ रहे हैं
'

कोविड-19 : करीब 82.4 फीसदी बुजुर्ग स्वास्थ्य चिंता मुद्दों से जूझ रहे हैं

PTI

- May,13 2021 10:13 PM IST

13 मई (भाषा) कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण करीब 82.4 फीसदी बुजुर्ग स्वास्थ्य चिंताओं से जूझ रहे हैं। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है।

पिछले एक महीने में पांच हजार से अधिक बुजुर्गों पर यह अध्ययन किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,62,727 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 2,37,03,665 हो गई। वहीं 4120 लोगों की मौत होने के कारण मृतकों की संख्या 2,58,317 हो गई है।

गैर सरकारी संगठन ‘एजवेल फाउंडेशन’ की तरफ से कराए गए अध्ययन में यह भी पाया गया कि करीब 70.2 फीसदी बुजुर्ग अनिद्रा, खराब सपने आने से पीड़ित हैं।

अध्ययन में कहा गया, ‘‘यह पता चला कि बुजुर्गों में स्वास्थ्य चिंताएं, अनिद्रा, डर, हताशा, चिड़चिड़ापन, तनाव, बुरे सपने आना, खालीपन की भावना, वायरस से पीड़ित होने की आशंका, भूख की कमी और अनिश्चित भविष्य से जुड़ी चिंता जैसी समस्याएं आ रही हैं।’’

गैर सरकारी संगठन की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘‘आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला कि करीब 82.4 फीसदी बुजुर्ग पिछले एक महीने से कोविड-19 के बढ़ते मामलों और आसपास हो रही मौत की घटनाओं के कारण स्वास्थ्य चिंताओं का सामना कर रहे हैं।’’

पिछले महीने यह भी पाया गया कि करीब 63 फीसदी बुजुर्गों में अकेलेपन या सामाजिक अलगाव के कारण निराशा के लक्षण हैं और 63.3 फीसदी बुजुर्गों ने तनाव की शिकायत की।

भाषा नीरज नीरज नरेश

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement