Business Standard
Advertisement
Stocks to Watch Today: खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर, आज फोकस में रहेंगे OMCs, सेल, हीरो मोटोकॉर्प, स्विगी समेत ICICI बैंक के शेयरGDP ग्रोथ 7.8%, कंपनियों की कमाई भी बेहतर; फिर 2 साल से सुस्त क्यों है बाजार?Stock Market Today: बाजार में लौटेगी तेजी? क्रूड में नरमी से उछले ग्लोबल मार्केट; ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज की लिस्टिंग आजजलवायु जोखिमों की सबसे ज्यादा मार छोटे मछुआरों और महिलाओं पर, आजीविका के सामने बढ़ा संकटविदेशी मेडिकल डिग्रीधारकों में सिर्फ 12.77 फीसदी पास, क्लीनिकल प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर सवालस्वरोजगार में पांच साल के अनुभव पर कमाई 3.8 फीसदी बढ़ी, नौकरी में 6.5 फीसदी : विश्व बैंकरॉयल एनफील्ड के 125 साल: भारतीयों के दिलों की ‘धक-धक’ की दुनिया भर में बढ़ी धमकभारत का ई-कॉमर्स बाजार 2030 तक 345 अरब डॉलर का होगा, क्विक कॉमर्स की बढ़ेगी हिस्सेदारीपरमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में थोरियम के इस्तेमाल को तत्काल प्राथमिकता दे भारत : अनिल काकोडकरAI स्किल्स की बढ़ी कीमत: अनुभव से ज्यादा हुनर पर मिल रही मोटी सैलरी
अन्य समाचार तमिलनाडु के 33 प्रतिशत मौजूदा विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले :एडीआर
'

तमिलनाडु के 33 प्रतिशत मौजूदा विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले :एडीआर

PTI

- March,11 2021 4:35 AM IST

10 मार्च (भाषा) तमिलनाडु में मौजूदा 204 विधायकों में से 33 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। चुनाव अधिकार समूह एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आपराधिक मामलों वाले मौजूदा विधायकों की संख्या 68 है।

रिपोर्ट के मुताबिक चुनावी राज्य में कुल मौजूदा विधायकों में 38 (19 प्रतिशत) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं।

ये गंभीर मामले गैर जमानती अपराध हैं, जिनमें पांच साल से अधिक की कैद की सजा का प्रावधान है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विधानसभा के 157 सदस्य (77 प्रतिशत) ने अपनी वित्तीय संपत्ति करोड़ों रुपये होने की घोषणा की है।

रिपार्ट के मुताबिक करीब 89 विधायक (44 प्रतिशत) की शैक्षणिक योग्यता पांचवी कक्षा उत्तीर्ण से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण तक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 125 विधायक (61 प्रतिशत) 51 से 70 वर्ष आयु समूह के हैं।

मौजूदा 204 विधायकों में सिर्फ 17 (आठ प्रतिशत) ही महिलाएं हैं।

द्रमुक के 86 विधायकों में 47 प्रतिशत के खिलाफ, अन्नाद्रमुक के 109 विधायकों में 21 प्रतिशत, कांग्रेस के सात विधायकों में 57 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। पार्टीवार यह संख्या क्रमश: 40, 23 और चार है।

कुल आठ विधायकों के खिलाफ हत्या की कोशिश और दो पर महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामले हैं।

एडीआर ने कहा कि विधायकों की औसत संपत्ति 6.05 करोड़ रुपये है।

राज्य में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाषा

सुभाष पवनेश

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement