भारतीय वायुसेना ने एक विग्यप्ति में कहा कि मलेशियाई वायुसेना के प्रमुख जनरल तान श्री दातो श्री रोडजली बिन दाउद ने वायुसेना प्रमुख एनएके ब्राउन से यहां वायुसेना मुख्यालय में मुलाकात की। दोनों ने रक्षा सहयोग से संबंधित विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया। मलेशियाई वायुसेना के प्रमुख चार दिनों की यात्रा पर आए हैं।
दोनों देशों की वायुसेनाओं द्वारा उपयोग किए जा रहे विमान में समानता होने के बीच मलेशियाई वायुसेना के प्रमुख भारतीय वायुसेना के पुणे अड्डे का दौरा करेंगे। वहां वह एसयू..30 एमकेआई के लिए प्रशिक्षण सुविधाएं देखेंगे। वह नासिक स्थित डिपो भी जाएंगे भारतीय वायुसेना के पायलटों और टेक्नीशियनों का एक दल 2008 में दो साल के लिए मलेशिया गया था। भारतीय टीम वहां एसयू..30 एमकेएम युद्धक विमान के संबंध में मलेशियाई कर्मियों को प्रशिक्षण देने गयी थी।
ब्राउन पिछले साल मलेशिया गए थे जहां उन्होंने पेशेवर आदान प्रदान, एसयू..30 प्रशिक्षण, रखरखाव और साजोसामान सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया था।