facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

भारतीय IT सेक्टर में वापसी के संकेत, Accenture के आंकड़े बता रहे बड़ी कहानी

Advertisement

कमजोर वैश्विक माहौल में Accenture के मजबूत नतीजे, AI से ग्रोथ की उम्मीद, भारतीय IT सेक्टर को मिला पॉजिटिव संकेत

Last Updated- March 20, 2026 | 10:55 AM IST
Stocks

Accenture Results: जब पूरी दुनिया में IT सेक्टर पर दबाव है, जेन AI और जियोपॉलिटिकल तनाव से अनिश्चितता बनी हुई है, ऐसे समय में Accenture ने उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश कर सभी को चौंका दिया। कंपनी का रेवेन्यू 8 प्रतिशत बढ़कर 18 अरब डॉलर पहुंच गया, जो बाजार के अनुमान से ज्यादा है। यह साफ संकेत है कि मुश्किल दौर में भी बड़ी IT कंपनियां खुद को संभाले हुए हैं।

बिजनेस में ग्रोथ, लेकिन कहानी पूरी सीधी नहीं

कंपनी के कंसल्टिंग बिजनेस में 3 प्रतिशत की ग्रोथ रही, जबकि आउटसोर्सिंग सेगमेंट ने 5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। नए ऑर्डर भी बढ़े, लेकिन यहां थोड़ी सुस्ती दिखी। यानी डिमांड बनी हुई है, लेकिन तेजी उतनी मजबूत नहीं है जितनी पहले थी। फिर भी, बड़े डील्स और लंबे प्रोजेक्ट्स पर कंपनियां खर्च कर रही हैं, जो सेक्टर के लिए राहत की बात है।

AI बना सबसे बड़ा हथियार

Accenture की पूरी रणनीति अब AI के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। कंपनी ने साफ कहा है कि AI उसकी ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन बन रहा है। नए डील्स, मार्केट शेयर और भविष्य के मौके, सब कुछ AI से जुड़ता दिख रहा है। यही वजह है कि कंपनी तेजी से AI में निवेश और भर्ती बढ़ा रही है।

Accenture Results: गाइडेंस बढ़ाया, दिया बड़ा संकेत

सबसे बड़ी बात यह रही कि Accenture ने पूरे साल के लिए अपना ग्रोथ अनुमान बढ़ा दिया। अब कंपनी को 4 से 6 प्रतिशत की ग्रोथ की उम्मीद है। ऐसे समय में गाइडेंस बढ़ाना, जब बाजार कमजोर है, अपने आप में बड़ा संकेत है कि कंपनी को आगे भी भरोसा है।

निवेश और हायरिंग में तेजी

Accenture ने AI, डेटा सेंटर, साइबर सिक्योरिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने की योजना बनाई है। AI से जुड़े कर्मचारियों की संख्या 85 हजार के पार पहुंच चुकी है और अब इसे और बढ़ाया जाएगा। कंपनी ने अधिग्रहण पर खर्च का लक्ष्य भी बढ़ाकर 5 अरब डॉलर कर दिया है, जो इसके आक्रामक विस्तार को दिखाता है।

Accenture Results: भारतीय IT सेक्टर के लिए बड़ी खबर

नुवामा की रिपोर्ट के मुताबिक, Accenture का यह प्रदर्शन भारतीय IT कंपनियों के लिए बड़ा पॉजिटिव संकेत है। जब ग्लोबल लीडर मजबूत दिखता है, तो इसका असर पूरे सेक्टर पर पड़ता है। रिपोर्ट का मानना है कि AI आने वाले समय में IT सेक्टर के लिए बहुत बड़ा मौका बन सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - March 20, 2026 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement