Advertisement
ऑटो सेक्टर में रिकॉर्ड बिक्री के बीच कहां लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल ने मारुति सुजुकी समेत चुने ये 3 तगड़े स्टॉक्सभारतीय IT सेक्टर में वापसी के संकेत, Accenture के आंकड़े बता रहे बड़ी कहानीईरान के एनर्जी ठिकानों पर आगे हमले से बचेगा इजराइल: नेतन्याहूGold and Silver Price Today: सोने में ₹3348 की तेजी, चांदी की भी चमक बढ़ीHDFC Bank Stock: चेयरमेन के इस्तीफे के बाद शेयर ₹800 के नीचे, फिर भी ब्रोकरेज ने दिया 57% तक अपसाइड का टारगेटगिरावट के बाद भारतीय बाजार बना एफपीआई के लिए सुनहरा मौकाअपराधियों की अब खैर नहीं, यूपी में बनेंगी 5 नई हाईटेक लैबएफपीआई के लिए सेबी ला सकता है बड़ी राहतWorld Happiness Report: खुशहाली की दौड़ में भारत फिर पीछे, रिपोर्ट ने चौंकायामोबिक्विक में बड़ी नियुक्ति, अनीस पठान बने मुख्य जोखिम अधिकारी
अन्य समाचार पीडि़त युवती के बयान लेने के लिये उत्तराखंड पुलिस की टीम दिल्ली में
'

पीडि़त युवती के बयान लेने के लिये उत्तराखंड पुलिस की टीम दिल्ली में

PTI

- November,26 2013 6:43 PM IST

उत्तराखंड के पुलिस महानिरीक्षक :कानून और व्यवस्था: राम सिंह मीणा ने भाषा को बताया कि प्रकरण की जांच के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा के नेतृत्व वाली टीम इस वक्त दिल्ली में है जहां वह पीडि़त युवती से संपर्क कर उसके

बयान लेने का प्रयास करेगी जिससे उसके द्वारा लिखायी गयी प्राथमिकी में दर्ज बातों का मिलान किया जा सके।

उन्होंने बताया कि पीडि़त युवती का बयान लेने के बाद आगे की जांच और कार्रवाई शुरू की जायेगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या पीडि़त युवती द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में दर्ज नामों, उत्तराखंड की युवा कांग्रेस नेता रितु कंडियाल और देहरादून के पुलिस अधीक्षक :देहात: जगदीश भंडारी से भी पूछताछ की जायेगी, मीणा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिये जरूरी सभी प्रकार की कार्रवाई की जायेगी।

गौरतलब है कि दिल्ली के पांडवनगर थाने में गत 22 नवंबर को देहरादून की रहने वाली 29 वर्षीया पीडि़त युवती ने जोशी पर नौकरी का झांसा देकर कथित रूप से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था।

पीडि़ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि जोशी से उसकी मुलाकात प्रदेश युवा कांग्रेस की महासचिव रितु ने करायी थी जबकि पुलिस अधीक्षक भंडारी ने उसे इस मामले

को न उछालने के लिये दबाव डाला था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement