facebookmetapixel
Advertisement
जियो-एयरटेल के आरोपों के बाद TRAI की रडार पर वोडाफोन आइडिया, MNP विवाद की शुरू हुई जांचकच्चे तेल में फिर लगी आग, 108 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट; सऊदी पाइपलाइन बंद होने से बढ़ी सप्लाई की चिंताअगस्त में हर IPO ने कराया फायदा! 111% तक मिला लिस्टिंग रिटर्नसोने की चमक पड़ी फीकी, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; फेड की दर बढ़ोतरी का डरभारत में बिक रही थीं पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम, CDSCO ने ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ को लेकर लोगों को किया अलर्टनए नियम और ज्यादा टैक्स से F&O ट्रेडिंग पर दबाव, ऑप्शंस कारोबार 45 महीने में सबसे कमSAP के हर 10 में से 8 AI एजेंट बनाने में भारत की भूमिका, कंपनी ने बताए आंकड़ेमहंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति 4.82% और थोक महंगाई 20 महीने के शिखर परFCNR-B जमा पर बैंकों की बढ़ेगी लागत, RBI की हेजिंग से बाहर ब्याज का जोखिम बना चुनौतीभारत में मांग बढ़ी तो सेमीकंडक्टर उपकरण बनाएगी Horiba, घरेलू यूनिट लगाने को तैयार

मोबिक्विक में बड़ी नियुक्ति, अनीस पठान बने मुख्य जोखिम अधिकारी

Advertisement

मोबिक्विक ने अनीस पठान को मुख्य जोखिम अधिकारी नियुक्त किया है, जो कंपनी के एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट ढांचे का नेतृत्व करेंगे।

Last Updated- March 20, 2026 | 9:05 AM IST
MobiKwik Anis Pathan
अनीस पठान कंपनी के एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट (ERM) फ्रेमवर्क का नेतृत्व करेंगे। | फ़ोटो: लिंक्डइन

फिनटेक कंपनी मोबिक्विक ने अनीस पठान को कंपनी का मुख्य जोखिम अधिकारी (सीआरओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने आज यह जानकारी दी। पठान ओमान अरब बैंक में अपनी सेवाएं देने के बाद गुरुग्राम की इस कंपनी से जुड़े हैं। कंपनी ने कहा कि पठान रणनीतिक, वित्तीय, परिचालन और साइबर एवं धोखाधड़ी के जोखिमों की निगरानी करते हुए कंपनी के एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट (ईआरएम) ढांचे का नेतृत्व करेंगे।

उन पर समूह के मुख्य भुगतान कारोबार की सुरक्षा और बढ़ती क्षमता को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी होगी। इसमें देश में विकसित तत्काल भुगतान प्रणाली – यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), वॉलेट लेनदेन, बिल भुगतान और मर्चेंट फ्लो भी शामिल हैं। इसमें नियामकीय अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आधुनिक निगरानी और ऑनबोर्डिंग नियंत्रणों का कार्यान्वयन भी शामिल रहेगा।

मोबिक्विक के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी विपिन प्रीत सिंह ने कहा, ‘अनीस के पास बैंकिंग, एंटरप्राइज रिस्क और धोखाधड़ी रोकथाम के क्षेत्र में गहन अनुभव है। उनकी नियुक्ति भुगतान, ऋण और ब्रोकिंग में विस्तार के साथ सुरक्षित, अनुपालन और बढ़ते विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता मजबूत करती है।’ कंपनी ने कहा कि पठान निदेशक मंडल की जोखिम और ऑडिट समिति के प्रमुख संपर्क सूत्र होंगे।

जोखिम और सुरक्षा पर यह जोर ऐसे समय दिया जा रहा है, जब कंपनी ने साल 2025 में तकनीकी समस्या के कारण प्लेटफॉर्म पर 40 करोड़ रुपये के अनधिकृत भुगतान निपटान का पता चलने के बाद 2,000 व्यापारियों के खातों को फ्रीज कर दिया था। मोबिक्विक के पास 18.66 करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता और 47.9 लाख से अधिक व्यापारी हैं।

Advertisement
First Published - March 20, 2026 | 9:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement