Advertisement
DGCA का आदेश: हर उड़ान में 60% सीटें अतिरिक्त शुल्क से मुक्त, एक ही PNR वाले यात्रियों को साथ बैठाने का नियमदार्जिलिंग चाय बागानों में संकट गहराया, गैस की कमी से उत्पादन और निर्यात पर असर‘भव्य’ योजना को कैबिनेट से मिली हरी झंडी, ₹33,660 करोड़ में तैयार होंगे 100 ‘प्लग-ऐंड-प्ले’ इंडस्ट्रियल पार्कयूरिया उत्पादन में 22% बढ़ोतरी की उम्मीद, LNG आपूर्ति बढ़ने से फर्टिलाइजर सेक्टर को राहतऊर्जा वृद्धि और मुद्रास्फीति अनुमान में बदलाव संभव: लुइस कुइसरुपया 92.64 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर आया, आयातक मांग बढ़ीरसोई गैस पर मंडराया संकट, आयात घटा और स्टॉक कम; अप्रैल में बढ़ सकती है परेशानीPNG को बढ़ावा देने की पहल: LPG संकट के बीच केंद्र का राज्यों को 10% अतिरिक्त गैस का प्रोत्साहनICICI बैंक के बीमा उद्यम से निकलेगी प्रूडेंशियल! निवेश समेटने की हो रही तैयारीइमर्जेंस भारत में शुरू करेगी एआई रिसर्च लैब, ऑटोनॉमस सिस्टम्स पर रहेगा फोकस
अन्य समाचार तनाव संबंधी बीमारी के कारण एशेज से बाहर हुए ट्राट
'

तनाव संबंधी बीमारी के कारण एशेज से बाहर हुए ट्राट

PTI

- November,25 2013 3:03 PM IST

ट्राट पहले टेस्ट मैच में केवल 10 और नौ रन ही बना पाये थे। मार्कस ट्रैस्कोथिक 2006 . 07 में कुछ इसी तरह की परिस्थितियों में भारत दौरे से स्वदेश लौट गये थे।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड : ईसीबी : ने ट्वीट करके कहा, जोनाथन ट्राट तनाव संबंधी बीमारी के कारण आस्ट्रेलिया के वर्तमान दौरे से वापस लौट गये हैं। ट्राट निकट भविष्य में क्रिकेट से विश्राम लेंगे और इस दौरे में आगे नहीं खेलेंगे। ट्राट की क्रिकेट में वापसी परिस्थितियों के अनुरूप निर्धारित की जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका में जन्मा तीसरे नंबर के इस बल्लेबाज की खराब फार्म ब्रिस्बेन में साफ दिख रही थी। आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने पहली पारी में उनके आउट होने के तरीके को बेहद खराब करार दिया था।

ट्राट पिछले कुछ समय से इंग्लैंड की टीम के अहम अंग रहे हैं। उन्होंने 49 टेस्ट मैचों में 46 . 45 की औसत से रन बनाये हैं।

ईसीबी ने संक्षिप्त बयान जारी किया है जिसमें ट्राट ने अपनी स्थिति के बारे में विस्तार से नहीं बताया है लेकिन उन्होंने कहा कि अभी वह अपना शत प्रतिशत देने की स्थिति में नहीं हैं।

ट्राट ने कहा, मेरे हिसाब से यह सही नहीं है कि यह जानते हुए भी मैं खेलता रहूं कि मैं अपना शत प्रतिशत नहीं पाउंगा। मैं अभी उस स्तर पर नहीं हूं जैसे कि पहले हुआ करता था। मेरी प्राथमिकता क्रिकेट से विश्राम लेना है ताकि मैं अपने स्वास्थ्य लाभ पर ध्यान दे पाउं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement