Advertisement
सावधान! बोतल-डिब्बे या खुले बर्तन में पेट्रोल-डीजल लेना पड़ेगा महंगा, सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी‘चाहे एक दिन खाना न खाएं, लेकिन चांदी जरूर खरीदें’, ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक ने ऐसा क्यों कहा?पहले दिखाया ‘धौंस’, अब कर रहा ‘मिन्नत’: भारत को रूसी तेल खरीदने के अमेरिकी फैसले पर ईरान का तंजखाड़ी युद्ध के बीच भारत को बड़ी राहत! दो बड़े गैस टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ ने होर्मुज को किया पारमिडिल ईस्ट युद्ध से भारत में गैस संकट? रेस्टोरेंट बंद, LNG सप्लाई क्यों अटक गईDividend Stocks: शेयर बाजार से कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये कंपनियां देने जा रही हैं तगड़ा डिविडेंडपश्चिम एशिया युद्ध का असर: गैस संकट से जूझ रहीं भारतीय फैक्टरियां, 30% तक घटा उत्पादनभारत में एंट्री करेगा जर्मन लग्जरी ब्रांड! हीलियॉस लक्ज लाएगी एलेक्जेंडर शोरॉकॉफ की प्रीमियम घड़ियांपश्चिम एशिया की जंग का असली असर अभी बाकी? शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की चेतावनीबाजार में मंदी का साया! बैंकिंग शेयरों की बिकवाली से निफ्टी पर बढ़ा दबाव
अन्य समाचार हत्या का षडयंत्र रचने वाला है मुख्य आरोपी:उच्च न्यायालय
'

हत्या का षडयंत्र रचने वाला है मुख्य आरोपी:उच्च न्यायालय

PTI

- November,08 2013 3:53 PM IST

न्यायाधीश यू वी बाकरे ने हाल ही में राज्य के पूर्व कानून मंत्री विलासराव पाटिल के बेटे उदयसिंह पाटिल की जमानत याचिका खारिज कर दी। उदयसिंह को राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण संजय पाटिल की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उदयसिंह ने इस आधार पर जमानत मांगी थी कि इसी मामले के कई सह-आरोपी जमानत पर रिहा हो चुके हैं।

हालांकि उच्च न्यायालय ने इस तर्क को स्वीकार करने से इंकार करते हुए कहा, आवेदक मुख्य आरोपी है। प्रथम दृष्ट्या, यदि वह न चाहता कि संजय पाटिल मारा जाए तो उसे गोली नहीं मारी जाती। एक प्रभावशाली परिवार के सदस्य और प्रभावशाली राजनेता होने के कारण अभियोजन पक्ष को यह डर है कि यदि आवेदक को जमानत पर रिहा किया गया तो वह सबूतों के साथ छेड़छाड कर सकता है और गवाह उसके खिलाफ बयान देने के लिए आगे नहीं आएंगे।

महाराष्ट्र केसरी का खिताब जीत चुके संजय पाटिल की 15 जनवरी 2009 को काराड :सतारा जिला: स्थित एक बाजार में दो हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, उदयसिंह ने एक अन्य आरोपी को संजय की हत्या के लिए सुपारी दी थी क्योंकि संजय ने वर्ष 2008 में उदयसिंह के पिता के खिलाफ कराड कृषि बाजार समिति का चुनाव लड़ा था और जीता भी था।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement