Home Loan: ₹15 लाख बचाने का फॉर्मूला, जिसे 90% लोग नजरअंदाज करते हैंIndia-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकार
अन्य समाचार सोमदेव अमेरिकी ओपन के दूसरे राउंड में
'

सोमदेव अमेरिकी ओपन के दूसरे राउंड में

PTI

- August,29 2013 1:03 PM IST

अठाईस वर्षीय भारतीय ने बीती रात एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी कर अगले दो सेट अपने नाम लिये लेकिन तब बारिश आ गयी। उन्होंने फिर वापसी करते हुए तीन घंटे 11 मिनट तक चले मुकाबले में 4 . 6 , 6 . 1 , 6 . 2 , 4 . 6 , 6 . 4 से जीत दर्ज की।

दुनिया के 114वें नंबर के खिलाड़ी सोमदेव का सामना अब दूसरे राउंड में इटली के आंद्रिया सेप्पी से होगा, जिन्होंने एक अन्य एकल मुकाबले में बेल्जियम के अनुभवी जेवियर मालिसे को 6 . 3 , 3 . 6 , 7 . 5 , 7 . 5 से पराजित किया।

पहली बार लुकास के खिलाफ खेल रहे सोमदेव ने अपनी अनफोस्र्ड गलतियों को कम करने की कोशिश की और अपने बेहतर नेट खेल पर ध्यान लगाया तथा ब्रेक प्वाइंट को अंक में तब्दील कर स्लोवाकिया के 84वें नंबर के खिलाड़ी को पस्त किया।

सोमदेव ने 93 प्रतिशत नेट अंक जीते जबकि लुकास केवल 63 प्रतिशत ही हासिल कर सकते। उभारतीय खिलाड़ी ने 12 ब्रेक प्वाइंट में से आठ को अंक में बदला।

कंधे की चोट के कारण एक साल से ज्यादा समय तक खेल से दूर रहने वाले भारतीय खिलाड़ी ने महज 36 अनफोस्र्ड गलतियां की जबकि स्लोवाकिया ने मैच में दोगुनी 73 गलतियां कीं।

लेकिन ऐस लगाने के मामले मंे लुकास काफी आगे रहें, उन्होंने 47 विनर और 11 ऐस जमाये जबकि सोमदेव ने 30 विनर और पांच ऐस लगाये।

संबंधित पोस्ट