Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार विश्व आर्थिक मंच के खुले सत्र में कैलाश सत्यार्थी, करण जौहर करेंगे संवाद
'

विश्व आर्थिक मंच के खुले सत्र में कैलाश सत्यार्थी, करण जौहर करेंगे संवाद

PTI

- January,21 2019 8:23 PM IST

(बरूण झा)

दावोस, 21 जनवरी (भाषा) विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने सोमवार को कहा कि उसकी अहम वार्षिक बैठक में कुछ खुले सत्रों का आयोजन होगा। इसके तहत नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी और फिल्मकार करण जौहर के भी संवाद सत्र होंगे।

दावोस में सोमवार से शुरू हो रहे पांच दिवसीय वार्षिक आयोजन के दौरान खुला मंच के तहत ऐसे सत्र का आयोजन होगा।

दावोस में मुख्य सत्र के बाहर ओपन फोरम में जेन गुडॉल भी हिस्सा लेंगी। जेन गुडॉल मशहूर जंतु वैज्ञानिक हैं। चिम्पांजी को लेकर उनका शोधकार्य बहुत महत्वपूर्ण रहा है। ओपन फोरम में गैर पंजीकृत भागीदार भी हिस्सा ले सकते हैं।

पैनल के अन्य सदस्यों में एसोसिएशन फोर इंडिजीनियस वुमैन एंड पीपुल्स ऑफ चाड की अध्यक्ष हिंदोउ ओमराउ इब्राहिम, कांगो के स्त्री रोग विशेषज्ञ डेनिस मुकवेगे तथा नागरिक संस्था आवाज डॉट ओआरजी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिकेन पटेल भी होंगे।

इसमें पर्यावरण संबंधी सवाल, विज्ञान और समाज के बीच अंतर, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अकेलेपन जैसे विषयों पर चर्चा होगी ।

डब्लूईएफ ने कहा है कि नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘द प्राइस ऑफ फ्री’ की प्रदर्शनी भी होगी। इसमें भारत में 80,000 से ज्यादा बाल मजदूरों को मुक्त कराने का वृतांत है। इसके साथ ही कुछ अन्य कार्यक्रम अन्य लोगों के लिए खुले होंगे।

करण जौहर का सत्र महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर केंद्रित होगा ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement