विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने यहां यात्रा पर आए श्रीलंका के आर्थिक विकास मंत्री बासिल राजपक्षे को भारत के विचारों से अवगत कराया। राजपक्षे ने खुर्शीद को तमिल बहुल उत्तरी प्रांत में बहुप्रतीक्षित चुनाव की घोषणा की जानकारी दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घोषणा की सराहना करते हुए विदेशमंत्री ने 13वें संशोधन :13ए: के प्रावधानों को पूरी तरह लागू करने और इससे आगे जाने की जरूरत पर जोर दिया ताकि श्रीलंका का सार्थक विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने राजपक्षे ेसे ऐसा कुछ नहीं करने का आग्रह किया जिससे 13वें संशोधन के प्रावधान कमजोर हों।
श्रीलंकाई मंत्री ने भारत की ओर से खास तौर पर उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में पूरी की जा रही परियोजनाओं की बड़ी संख्या की सराहना की।