Home Loan: ₹15 लाख बचाने का फॉर्मूला, जिसे 90% लोग नजरअंदाज करते हैंIndia-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकार
अन्य समाचार पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में हिंसा की ताजा घटना में तीन लोगों की मौत
'

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में हिंसा की ताजा घटना में तीन लोगों की मौत

PTI

- November,18 2013 8:43 PM IST

इस्लामाबाद....पेशावर, 18 नवंबर :भाषा: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में साम्प्रदायिक तनाव फैलने पर गोलीबारी की घटनाओं में तीन लोगों की मौत होने के बाद आज दो शहरों में कफ्र्यू लगा दिया गया।

कुछ ही दिन पहले हिंसा से रावलपिंडी शहर दहल उठा था।

अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट और हंगू शहरों को सेना ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। कोहाट जिले के जरगारनबाद स्थित एक शिया इमामबारगाह में हमला होने के बाद कफ्र्यू लगा दिया गया।

शुक्रवार को हुए साम्प्रदायिक झड़पों को लेकर रावलपिंडी में भी प्रदर्शन हुए जहां 10 लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हुए हैं।

पुलिस अधिकारी मजहर जान के हवाले से डॉन अखबार ने बताया कि अग्यात लोगों ने आज सुबह इमामबारगाह पर हमला किया। दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई।

तिरह बाजार में भीड़ ने कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया जिसमें कई अन्य लोग भी घायल हुए।

रावलपिंडी में हुई झड़पों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कोहाट शहर में एक रैली निकाली गई।

संघीय सरकार ने झड़पों के मद्देनजर सोशल मीडिया या मोबाइल फोन के जरिए किसी तरह की सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और संघीय जांच एजेंसी को सोशल मीडिया की निगरानी करने को कहा गया है।

रावलपिंडी में शुक्रवार को लगाए गए कफ्र्यू को आज सुबह हटाए जाने के बाद प्रदर्शन की ताजा घटनाएं हुई है।

कई प्रतिबंधित संगठनों के सोशल मीडिया पर अकाउंट हैं जो खासतौर पर अल्पसंख्यक अहमदी और शिया सम्प्रदाय के खिलाफ इसके जरिए घृणास्पद बयान फैला रहे हैं।

संबंधित पोस्ट