Business Standard
Advertisement
शापूरजी मिस्त्री ने किया टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन, बोले- मकसद किसी एक पक्ष की जीत नहीं20 साल की बड़ी गिरावट की आशंका, एक करोड़ टन घट सकता है चावल उत्पादनभारत की GDP ग्रोथ पर मूडीज का बड़ा अपडेट, FY27 के लिए अनुमान बढ़ाकर किया 7%AI खुद करने लगा कंपनियों का काम, क्या बदलने वाली है आपकी नौकरी? ये आंकड़े दे रहे बड़ा संकेतGold silver price today: ब्याज दरें के बीच भी सोने चांदी के भाव मजबूतटाटा के शेयरों में बिकवाली, TCS से टाटा मोटर्स तक गिरे; किस बात से घबराया बाजार?बैंक FD पर मिल रहा 8.25% तक ब्याज; जानें 1, 3 और 5 साल के लिए कहां कितना रिटर्नलक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, CCI ने दी मंजूरीअमेरिका-यूरोप के बाद जापान ने भी बढ़ाई ब्याज दर, 31 साल का रिकॉर्ड टूटाVeegaland Developers IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 10% प्रीमियम पर शेयर लिस्ट
अन्य समाचार जम्मू-कश्मीर सरकार ने 12वीं की परीक्षा के प्रश्नपत्र की जांच का आदेश दिया
'

जम्मू-कश्मीर सरकार ने 12वीं की परीक्षा के प्रश्नपत्र की जांच का आदेश दिया

PTI

- November,10 2013 4:13 AM IST

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, 12वीं कक्षा के छात्रों की गणित की परीक्षा को लेकर शिकायतोें पर यहां उप मुख्यमंत्री ताराचंद की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक बैठक में चर्चा की गयी। इस मुद्दे पर गहन विचार विमर्श के बाद उप मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए।

अधिकारी ने कहा कि राज्य के उपमुख्यमंत्री सह स्कूली शिक्षामंत्री चंद ने स्कूल शिक्षा बोर्ड :बीओएसई: के सचिव को तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए और संबंधित अधिकारियों के गैरजिम्मेदाराना रवैये की रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा ताकि प्रभावित छात्र समुदाय को न्याय मिल सके और दोषी अधिकारियों को उचित सजा दी जा सके।

बहुत सारे छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने मामले को लेकर यहां प्रदर्शन किया और सरकार सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की।

दक्षिण कश्मीर के गंदरबल जिले के एक छात्र इरशाद अहमद शाह :18: ने 29 अक्तूबर को जहर खाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि वह गणित की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने से परेशान था।

बीओएसई ने मामले में हस्तक्षेप का भरोसा देते हुए कहा था कि मामले की जांच की जाएगी।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement