एमसीएक्स में चांदी के मार्च 2014 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 341 रुपये अथवा 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,736 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गई जिसमें 55 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 302 रुपये अथवा 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,428 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गई जिसमें 6,291 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे यहां चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।
इस बीच न्यूयार्क में चांदी की कीमत 2.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 21.89 डालर प्रति औंस हो गई।