facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

कौन होगा ‘ICC पुरुष T20 International Crickter of the Year’? ये भारतीय क्रिकेटर भी कतार में, नाम जानकर चौंक जाएंगे

Advertisement

‘आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार’ के लिए जिन चार क्रिकेटर्स कतार में हैं, उनमें एक Team India से है। पाक, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाबे से हैं बाकी तीन।

Last Updated- December 31, 2024 | 2:05 AM IST
ICC Men's T20 World Cup 2024 Points Table

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इस सत्र में संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने और भारत की टी20 विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ‘आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार’ के लिए नामांकित किया गया है। अर्शदीप (25 वर्ष) इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पाकिस्तान के बाबर आजम, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने बारबाडोस में भारत की टी20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 18 मैचों में 13.5 के औसत से 36 विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में वर्ष का समापन किया। भुवनेश्वर कुमार के 2022 में 37 विकेट के बाद एक कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भारतीय तेज गेंदबाज का यह दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

लोकप्रियता में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर ‘किंग’ है विराट कोहली

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे चले ‘शॉर्क टैंक’ की राह, 3 million डॉलर के फंडिंग राउंड में शामिल

अर्शदीप ने टी20 विश्व कप में 17 विकेट लिए और टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी के साथ बराबरी पर रहे। उनका सबसे यादगार प्रदर्शन फाइनल में रहा जिसमें उन्होंने एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक जैसे मुख्य खिलाड़ियों को जल्दी आउट कर दक्षिण अफ्रीका के लिए मुश्किल पैदा की। 19वें ओवर में उन्होंने सिर्फ चार रन दिए जिससे भारत की जीत तय हो गई। आईसीसी पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा जनवरी 2025 के अंत में की जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे चले ‘शॉर्क टैंक’ की राह, 3 million डॉलर के फंडिंग राउंड में शामिल

 

लोकप्रियता में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर ‘किंग’ है विराट कोहली

 

Advertisement
First Published - December 29, 2024 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement