facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

टाटा मोटर्स ने पेश की नई सफारी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:56 AM IST

कारों पर अधिक ध्यान केंद्रित किए जाने के बाद टाटा मोटर्स के लिए यह साल एसयूवी पर ध्यान देने का है। सोमवार को टाटा ग्रुप ने अपनी प्रमुख गाड़ी नई सफारी पेश की। 14.96 लाख रुपये से शुरू होकर 21.45 लाख रुपये (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) तक के मूल्य की सात सीटों वाली यह एसयूवी अन्य गाडिय़ों के साथ-साथ इनोवा और आने वाली नई महिंद्रा एक्सयूवी 500 के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।
इसकी शुरुआत पर टाटा मोटर्स और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि जेएलआर और टाटा मोटर्स दोनों ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2020 में पेश की गई नई फॉरएवर रेंज को बहुत व्यापक प्रतिक्रिया मिली है। नई सफारी कंपनी के यात्री वाहनों के कारोबार के लिए विकास की गति को और रफ्तार देने में मदद करेगी।
सात हल्की श्रेणियों में उपलब्ध हैरियर से बड़ी इस एसयूवी की आज से पूरे देश में बिक्री शुरू हो गई है। यह उन दो एसयूवी मॉडलों में से पहला मॉडल है जो मुंबई स्थित यह कंपनी इस कैलेंडर वर्ष में पेश करने की योजना बना रही है, क्योंकि वह एसयूवी खंड में जोरदार वापसी करना चाहता है। इसे अपनी कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी बढऩे की भी उम्मीद है। फिलहाल इसका 40 प्रतिशत योगदान है।
कंपनी के यात्री वाहन कारोबार इकाई के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने कहा कि टाटा मोटर्स में यह कैलेंडर वर्ष एसयूवी का साल होगा। उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स ने 4 फरवरी को इस नए मॉडल के लिए बुकिंग शुरू की थी और इसे बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि उन्होंने बुकिंग संख्या का खुलासा नहीं किया। चंद्र ने कहा कि अपने नए अवतार में ग्रैविटास कोडनेम वाली सफारी, जिसने दो दशकों से भारतीय सड़कों पर राज किया है, को उन नए एसयूवी खरीदारों को आकर्षित करने की उम्मीद है, जो एक ऐसे वाहन की तलाश कर रहे हैं जो उनकी बहुआयामी जीवन शैली से मेल खा सके।

Advertisement
First Published - February 22, 2021 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement