facebookmetapixel
Advertisement
SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा है

पैसा आता जाता रहेगा, AUS के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना IPL के पैसे से ज्यादा जरूरी: स्टार्क

Advertisement

स्टार्क के लिये आस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलना सर्वोपरि है और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में युवा क्रिकेटर भी ऐसा ही सोचेंगे ।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:37 PM IST

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट के प्राथमिकता को लेकर बहस छिड़ गई है।सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों ने आईपीएल को ज्यादा महत्व देने को लेकर भारतीय खिलाडियों की जमकर आलोचना की है।

मौजूदा पीढी के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क (Mitchell starc) ने खुद को आईपीएल समेत फ्रेंचाइजी क्रिकेट से दूर रखा है और उनका मानना है कि वह आस्ट्रेलिया के लिये खेलते समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं ।

स्टार्क के लिये आस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलना सर्वोपरि है और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में युवा क्रिकेटर भी ऐसा ही सोचेंगे । स्टार्क के कई साथी खिलाड़ी आईपीएल, बिग बैश समेत दुनिया की शीर्ष टी20 लीगों में खेल रहे हैं लेकिन स्टार्क इस मोह से दूर रहे हैं ।

उन्होंने ‘ द गार्जियन’ से कहा ,‘‘ मुझे आईपीएल अच्छा लगा और यार्कशर के लिये काउंटी क्रिकेट खेलना भी लेकिन आस्ट्रेलिया के लिये खेलना मेरी प्राथमिकता है । मुझे इसका कोई मलाल नहीं । पैसा आता जाता रहेगा लेकिन मुझे जो मौके मिले, उसके लिये मैं कृतज्ञ हूं ।’’

स्टार्क ने कहा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट सौ से अधिक साल से खेला जाता रहा है और आस्ट्रेलिया के लिये खेलने वाले 500 से कम पुरूष खिलाड़ी है जो इसे अपने आप में खास बनाता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे भीतर का परंपरावादी उम्मीद करता है कि आने वाले पीढी के लड़के और लड़कियां टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देंगे । फ्रेंचाइजी क्रिकेट में इतना पैसा है कि इसका ही बोलबाला दिख रहा है ।’’ स्टार्क ने 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये आईपीएल खेला था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं फिर आईपीएल खेलना चाहूंगा लेकिन मेरा दीर्घकालिन लक्ष्य आस्ट्रेलिया के लिये अच्छा खेलना है, प्रारूप चाहे जो हो ।’’ आस्ट्रेलिया ने ओवल पर भारत को 209 रन से हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब जीता ।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 3:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement