facebookmetapixel
त्योहारी रफ्तार से दौड़ा ऑटो सेक्टर, Q3FY26 में कमाई के नए रिकॉर्ड के संकेतFPIs का बिकवाली दौर जारी, जनवरी में निकाले ₹22,530 करोड़DGCA ने IndiGo पर लगाया ₹22.2 करोड़ का जुर्माना, दिसंबर में हुई उड़ान बाधाओं को बताया जिम्मेदारDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा अब ‘सर्जिकल मास्क’ वाली! AQI 500 के करीब; GRAP IV लागूTrump Tariffs: ग्रीनलैंड पर ट्रंप का अल्टीमेटम, डेनमार्क को टैरिफ की खुली धमकीWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड का डबल अटैक; घना कोहरा, बारिश और बर्फबारी का अलर्टCorporate Action Next Week: अगले हफ्ते बाजार में हलचल, स्प्लिट-बोनस के साथ कई कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड1485% का बड़ा डिविडेंड! Q3 में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद हाल में लिस्ट हुई कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार300% का तगड़ा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को गिफ्ट, रिकॉर्ड डेट भी फिक्सICICI Bank Q3 Results: मुनाफा 4% घटकर ₹11,318 करोड़ पर, NII में 7.7% की बढ़ोतरी

आज से शुरू हुआ Indian Gaming Show 2023, भारत में पहली बार लॉन्च होगा Riot Games

तीन दिनों का ये आयोजन नई दिल्ली में हो रहा है

Last Updated- February 16, 2023 | 2:42 PM IST
Indian Gaming Show

भारत के सबसे बड़े गेमिंग शो में से एक, ‘इंडियन गेमिंग शो’ (Indian gaming Show) 2023 में अपना चौथा एडिशन लेकर आया है। तीन दिनों का ये आयोजन नई दिल्ली में हो रहा है।

कब और कहां है आयोजन ?

इंडियन गेमिंग शो 2023 का आगाज़ आज यानी 16 फरवरी से हो गया है। जोकि 18 फरवरी तक चलेगा। इस वर्ष इसे नई दिल्ली के प्रयागराज मैदान में होस्ट किया जा रहा है। इस गेमिंग शो में गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े कई कॉसप्ले, स्पोर्ट्स इवेंट्स, प्रदर्शनियां और कई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किए गए हैं।

सम्मलेन को मिल रहा सरकार का समर्थन

भारत सरकार “इंडियन गेमिंग शो” के इस चौथे एडिशन का समर्थन कर रही है। माना जा रहा है कि यह आयोजन Confederation of Indian Industry ( CII ) की एक पहल है, जिसका विषय ‘Defining New Frontiers – The Future of Gaming in India’ है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

इंडियन गेमिंग शो में players अपने पसंदीदा गेमिंग इवेंट में भाग ले सकेंगे। अगर आप इस गेमिंग शो इवेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप घर बैठे इंडियन गेमिंग शो वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। बता दें, यह भारत में आयोजित होने वाला चौथा अंतर्राष्ट्रीय गेमिंग इवेंट है। इसमें देश में गेमिंग की स्थिति में सुधार के लिए कई Gaming Strategies और New Ideas पर चर्चा भी की जाएगी।

इस बार क्या है ख़ास?

गेमिंग शो 2023 में Viewers और Players को लुभाने के लिए कई प्रदर्शनकारी Activities  कराईं जाएंगी। इसमें Prize Distribution,   Product Launching, Meet and Greet Event, Cosplay, e-Sports, International Conference, आदि Activities शामिल हैं।

भारत में पहली बार Riot Games होगा लॉन्च

“इंडियन गेमिंग शो 2023” में Riot Games की शुरुआत भी की जाएगी।  इसकी घोषणा खुद Riot Games ने की है। इससे पहले वैलेरेंट के भारतीय एजेंट हार्बर इवेंट को मुंबई में लॉन्च किया गया था, जो सभी वैलेरेंट प्रशंसकों के बीच खूब पसंद किया गया। यही करण है कि अब  Riot Games भी अपनी साख भारत में जमाने को तैयार है। इसके अलावा स्काई स्पोर्ट्स भी भारत में पहली महिला वैलोरेंट LAN का आयोजन करने वाला है।

क्यों बने ‘इंडियन गेमिंग शो’ का हिस्सा ?

‘इंडियन गेमिंग शो 2023’ कई sports और अन्य Activities से भरपूर आयोजन होगा, जिसमें Gamers और Viewers को International Gaming के रोमांच और उत्साह का Experience होगा । इसके अलावा गेमिंग शो में वैलोरेंट इवेंट एक महत्वपूर्ण आकर्षण कि वजह है। इससे देश भर के Gamers को अपने Talent दिखाने का मौका मिलेगा।

 

First Published - February 16, 2023 | 1:52 PM IST

संबंधित पोस्ट