खेल

गत चैंपियन भारत ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में चीन को 3-0 से हराया

ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक हासिल करने के बाद टूर्नामेंट में खेलने उतरी भारत ने शुरुआत में मिले मौकों को भुनाया और डिफेंस में भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 08, 2024 | 6:09 PM IST

Asian hockey champions trophy 2024: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को चीन में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में मेजबान चीन पर 3-0 की शानदार जीत के साथ शुरुआत की। भारत के लिए सुखजीत सिंह (14वें मिनट), उत्तम सिंह (27वें मिनट) और अभिषेक (32वें मिनट) ने गोल किए जबकि चीन एक भी गोल नहीं कर सका।

ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक हासिल करने के बाद टूर्नामेंट में खेलने उतरी भारत ने शुरुआत में मिले मौकों को भुनाया और डिफेंस में भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। सुखजीत ने पहले क्वार्टर की शुरुआत में भारत को बढ़त दिलाई जबकि दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से ठीक तीन मिनट पहले उत्तम सिंह ने बढ़त दोगुनी कर दी जिससे भारत पहले हाफ तक 2-0 से आगे हो गया।

Also read: क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की BJP में एंट्री, पत्नी रिवाबा ने सोशल मीडिया पर की घोषणा!

खेल फिर से शुरू होने के ठीक दो मिनट बाद अभिषेक ने शानदार रिवर्स हिट से गोल किया। भारत पूल एक में अपने दूसरे मैच में सोमवार को जापान से भिड़ेगा। पिछले साल भारत ने घरेलू मैदान पर यह टूर्नामेंट जीता था जिससे वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में चार खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई थी। अन्य मैचों में मलेशिया ने पाकिस्तान को 2-2 से बराबरी पर रोका जबकि जापान और कोरिया ने 5-5 से ड्रा खेला।

First Published : September 8, 2024 | 6:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)