facebookmetapixel
Advertisement
Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंगसरकारी खर्च से चमकेंगी ये 4 कंपनियां? मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते मार्जिन पर ब्रोकरेज का बड़ा दांवGold Silver Price: MCX पर सोना ₹600 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹4,000 की गिरावट; जानें ताजा भाव

Maharashtra CM: महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री 4 दिसंबर को तय होगा, देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे

Advertisement

भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद पर फैसला होगा, 5 दिसंबर को मुंबई में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह।

Last Updated- December 02, 2024 | 10:38 PM IST
Maharashtra 100 day Policy: All departments of Maharashtra will prepare concrete plans in 100 days 100 day Policy: महाराष्ट्र के सभी विभाग 100 दिनों में तैयार करे लेगें ठोस योजनाएं

महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, यह 4 दिसंबर को तय हो जाएगा, जब भाजपा विधायक दल अपना नया नेता चुनेगा। यह जानकारी भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने सोमवार को दी।

इससे पहले दिन में भाजपा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि दो बार मुख्यमंत्री रह चुके देवेंद्र फडणवीस को इस शीर्ष पद के लिए दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

पदाधिकारी ने बताया कि बैठक बुधवार सुबह विधान भवन में होगी। बीते 20 नवंबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘महायुति’ ने 288 विधानसभा सीट में से 230 पर जीत दर्ज की थी। भाजपा 132 सीट के साथ आगे रही, जबकि शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीट मिली थीं।

ऐसी खबरें थीं कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सातारा जिले में अपने गांव दारे का दौरा कर मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा मौका नहीं मिलने को लेकर अपनी अप्रसन्नता जतायी थी, हालांकि वहां से लौटकर उन्होंने कहा था कि व्यस्त चुनाव प्रचार के बाद आराम करने के लिए अपने गांव गए थे।

शिंदे शुक्रवार को इन अटकलों के बीच अपने पैतृक गांव रवाना हुए थे कि जिस तरह से नई सरकार आकार ले रही है, वह उससे प्रसन्न नहीं हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री रविवार दोपहर को ठाणे में स्थित अपने आवास लौट आए।

भाजपा ने पहले ही घोषणा कर दी है कि नया मुख्यमंत्री 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेगा। समारोह को लेकर तैयारियां जारी हैं।

महायुति गठबंधन में भाजपा के दो मुख्य सहयोगी दलों, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), को नई सरकार में उपमुख्यमंत्री पद दिए जाने की संभावना है। इस बीच, एकनाथ शिंदे के पुत्र एवं शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने राज्य में बनने वाली नई सरकार में खुद को उपमुख्यमंत्री का पद मिलने संबंधी अटकलों को निराधार और झूठा बताकर खारिज कर दिया।

Advertisement
First Published - December 2, 2024 | 10:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement