राजनीति

‘क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है’ : कांग्रेस वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में विदेश गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

Published by
मणिकांत मिश्रा   
Last Updated- June 02, 2025 | 11:26 PM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने देश में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद चल रही सियासी बयानबाजी पर निराशा जताई है। खुर्शीद इस समय आतंकवाद के खिलाफ भारत का दृष्टिकोण दुनिया के समक्ष रखने के लिए विदेश गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

उन्होंने सोमवार को एक एक्स पर लिखा, ‘जब आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश दुनिया तक पहुंचाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा तो उस दौरान देश में राजनीतिक वफादारी पर बहस करना अफसोसनाक है। क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?’

खुर्शीद ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट और उसका समय उनकी पार्टी कांग्रेस में हताशा का संकेत दे रहा है। ­खुर्शीद ने सार्वजनिक तौर पर जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त करने के निर्णय की सराहना की है। उनकी यह टिप्पणी जम्मू कश्मीर पर दिए उनके बयान के बाद आई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में विदेश गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

 

First Published : June 2, 2025 | 10:54 PM IST