facebookmetapixel
Advertisement
₹57,000 करोड़ के बाजार पर असर! बिहार के नए कानून से हिले स्मॉल फाइनेंस बैंकों के शेयरपेट्रोल से 43% सस्ती CNG का फायदा किसे? महानगर गैस या IGL… ब्रोकरेज के टारगेट जान लेंGaudium IVF IPO की बाजार में सकारात्मक शुरुआत, 5% प्रीमियम के साथ ₹83 पर लिस्ट हुए शेयरGold Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹1.60 लाख और चांदी 2.66 लाख रुपये के करीब, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजीडिजिटल युग का असर? भारतीय युवाओं की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा दबावहवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 48 घंटे तक फ्री कैंसलेशन; रिफंड की समयसीमा भी तयभारत-इजरायल ने 16 समझौतों पर किए हस्ताक्षर, AI-रक्षा समेत कई क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाईसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंटेंट की जिम्मेदारी लें: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी आयात का भारत के पशु आहार बाजार पर असर अभी नहीं: रविंदर बलैनE20 petrol: 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! अब मिलेगा E20 पेट्रोल- जानिए नियम

दिल्ली चुनाव: भाजपा का संकल्प पत्र-1 जारी, महिलाओं को 2,500 रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा

Advertisement

नड्डा ने कहा कि दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वह सारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी।

Last Updated- January 17, 2025 | 4:12 PM IST
JP Nadda

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को घोषणा की कि यदि वह दिल्ली की सत्ता में आती है तो आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से चलाई जा रही मुफ्त की योजनाओं को तो जारी रखेगी ही, साथ ही महिलाओं को 2,500 रुपये की सम्मान राशि भी देगी। राजधानी दिल्ली के पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र-1 जारी करते हुए पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यह भी कहा कि सत्ता में आने पर मंत्रिमंडल की पहली बैठक में महिला समृद्धि योजना को लागू किया जाएगा। भाजपा अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के नाम से जारी करती है।

नड्डा ने कहा, “दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वह सारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी। उन सभी योजनाओं का ज्यादा कारगर तरीके से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और उन्हें भ्रष्टाचार से मुक्त और लोक कल्याण युक्त किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि उसने जो कहा, वह किया और जो नहीं कहा, उसे भी कर दिखाया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सत्ता में आएगी तो महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये दिये जाएंगे और मंत्रिमंडल की पहली बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी। नड्डा ने कहा कि भाजपा ने आज अपने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी किया है और दूसरा तथा तीसरा भाग भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

Also read: EPFO के 7 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी! जून 2025 से हो जाएंगे कई बड़े बदलाव; ATM कार्ड समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का संकल्प पत्र ‘विकसित दिल्ली’ की नींव रखने वाला है। उन्होंने कहा कि युवा, मजदूर महिला, व्यापारी सहित समाज के सभी वर्गों से बात कर संकल्प पत्र तैयार किया गया है। आप सरकार वर्तमान में बिजली और पानी पर सब्सिडी देती है और साथ ही उसने महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में यात्रा मुफ्त कर रखी है। हाल ही में उसने सत्ता में वापस लौटने पर महिला सम्मान योजना के तहत हर महिला को प्रतिमाह 2,100 रुपये देने की घोषणा की। गौरतलब है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होना है जबकि नतीजे आठ फरवरी को आएंगे।

Advertisement
First Published - January 17, 2025 | 4:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement