facebookmetapixel
शेयर बाजार में बरसेगा पैसा! अगले हफ्ते ITC और BPCL समेत 50+ कंपनियां देंगी डिविडेंड का बड़ा तोहफाBudget 2026: वरिष्ठ नागरिकों को वित्त मंत्री से बड़ी आस; क्या ब्याज, आय और हेल्थ प्रीमियम पर मिलेगी टैक्स छूट?राजनीतिक ध्रुवीकरण से शेयर बाजार और निवेशकों में बढ़ी चिंता: नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी₹10 वाला शेयर बनेगा ₹1 का! SME कंपनी करने जा रही स्टॉक स्प्लिट, जानें क्या है रिकॉर्ड डेटStocks To Watch On February 1: Bajaj Auto से लेकर BoB तक, बजट वाले दिन इन 10 स्टॉक्स पर रखें ख़ास नजरQ3 Results: Sun Pharma से लेकर GAIL और IDFC first bank तक, आज 72 से ज्यादा कंपनियों के नतीजेBudget Day Stock: मार्केट एक्सपर्ट ने बताया बजट डे के लिए मल्टीबैगर PSU स्टॉक, चेक कर लें टारगेट प्राइसBudget 2026: कब और कहां देखें निर्मला सीतारमण का भाषण, डेट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारीबुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत में 18.3% का इजाफा, बजट बढ़कर ₹35.1 लाख करोड़ पहुंचामॉनसून पर मंडराया अल नीनो का साया: स्काईमेट ने जताई 2026 में सूखे और कम बारिश की गंभीर आशंका

कांग्रेस मुख्यालय का पता बदला, अब यहां पर होगा देश की सबसे पुरानी पार्टी का हेडक्वार्टर

कांग्रेस के नए मुख्यालय से पैदल दूरी पर ही सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यालय भी हैं।

Last Updated- January 14, 2025 | 11:11 PM IST
Address of Congress headquarters changed, now the headquarters of the country's oldest party will be here कांग्रेस मुख्यालय का पता बदला, अब यहां पर होगा देश की सबसे पुरानी पार्टी का हेडक्वार्टर

कांग्रेस मुख्यालय का पता शीघ्र बदल जाएगा। वर्ष 1978 से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लुटियंस बंगला जोन में 24 अकबर रोड पर स्थित देश की सबसे पुरानी पार्टी का कार्यालय अब मध्य दिल्ली के कोटला मार्ग पर 9-ए इंदिरा गांधी भवन में स्थानांतरित हो रहा है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को इसका उद् घाटन करेंगी।

कांग्रेस मुख्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार डीडीयू मार्ग के बजाय कोटला मार्ग की तरफ खुलता है। क्योंकि दीनदयाल उपाध्याय मार्ग (डीडीयू मार्ग) जन संघ विचारक के नाम पर है और यह कांग्रेस की विचारधारा से मेल नहीं खाता। चार मंजिला भवन की आधारशिला सोनिया गांधी ने कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर 2009 को रखी थी।

लुटियंस जोन से राजनीतिक दलों के कार्यालय हटाने संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेश के मद्देनजर केंद्र सरकार ने वर्ष 2005-06 में आईटीओ (इनकम टैक्स ऑफिस) चौक और कनॉट प्लेस को जोड़ने वाले दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के आसपास के क्षेत्र को राजनीतिक दलों को प्लॉट आवंटित करने के लिए चिह्नित किया था।

कांग्रेस के नए मुख्यालय से पैदल दूरी पर ही सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यालय भी हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का राष्ट्रीय मुख्यालय अजय भवन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का स्थायी पार्टी स्कूल एचकेएस सुरजीत भवन भी पास ही स्थित है।

इसी इलाके में तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) और राष्ट्रीय जनता दल को भी प्लॉट आवंटित किए गए थे। इनमें से कुछ दलों ने अपने नए कार्यालय यहां खोल लिए हैं। दिल्ली कांग्रेस का कार्यालय भी डीडीयू मार्ग पर है और दिल्ली भाजपा का कार्यालय भी यहीं आने वाला है।

First Published - January 14, 2025 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट