facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

उपचुनाव में आप की धमाकेदार वापसी, गुजरात और पंजाब में लहराया परचम; विसावदर और लुधियाना सीट जीती

गुजरात और पंजाब की सीट जीतकर आप ने दिखाया दम, कांग्रेस ने केरल में मारी बाजी, तृणमूल को भी पश्चिम बंगाल से मिला समर्थन, 2027 चुनाव की बुनियाद रखी।

Last Updated- June 23, 2025 | 10:47 PM IST
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल | फाइल फोटो

चार राज्यों में हुए पांच विधान सभा उपचुनाव के परिणाम आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राहत भरी खबर लेकर आए हैं। पिछले दिल्ली चुनाव में भाजपा से करारी मात खाने वाली आप गुजरात के विसावदर और पंजाब के लुधियाना पश्चिम सीट को दोबारा जीतने में कामयाब रही है। इसी प्रकार कांग्रेस ने केरल तो तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट अपने नाम की। विभिन्न राज्यों की पांच सीटों पर उपचुनाव 19 जून को संपन्न हुए थे।

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने सत्ताधारी  एलडीएफ से नीलांबर सीट छीनी है। गुजरात में भाजपा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में फंसी आरक्षित सीट पर दोबारा जीत का परचम फहराया है।

जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट पर आप के गोपाल इटालिया जीते हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने नादिया जिले की कालीगंज विधान सभा सीट फिर अपने नाम कर ली है। पंजाब में आप के संजीव अरोड़ा ने  लुधियाना पश्चिम सीट के लिए बहुकोणीय मुकाबले में जीत दर्ज की है। अरोड़ा अभी राज्य सभा के सदस्य हैं। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपचुनाव में जीत को 2027 का सेमीफाइनल बताया। मालूम हो कि पंजाब में विधान सभा चुनाव मार्च 2027 में ही होने हैं जबकि गुजरात में उस साल के अंत में विधान सभा के लिए वोट पड़ेंगे।

First Published - June 23, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट