अन्य समाचार

Chandrayaan-3 मिशन में काउंटडाउन को आवाज देने वाली वैज्ञानिक वलारमथी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

वलारमथी ही वो वैज्ञानिक थी जिन्होंने श्रीहरिकोटा में चंद्रयान- 3 रॉकेट लॉन्च के दौरान चल रहे काउंटडाउन में अपनी आवाज दी थी।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- September 04, 2023 | 9:59 AM IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की वैज्ञानिक वलारमथी, जिन्होंने चंद्रयान-3 के काउंटडाउन को आवाज दी थी, उनका निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वलारमथी का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है।

वलारमथी ही वो वैज्ञानिक थी जिन्होंने श्रीहरिकोटा में चंद्रयान- 3 रॉकेट लॉन्च के दौरान चल रहे काउंटडाउन में अपनी आवाज दी थी। इसरो की वैज्ञानिक एन वलारमथी तमलिनाडु के अरियालुर की रहने वाली थीं।

उन्होंने राजधानी चेन्नई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिकों ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि रॉकेट लॉन्च काउंटडाउन के पीछे की प्रतिष्ठित आवाज को श्रीहरिकोटा से भविष्य के मिशनों में नहीं सुना जाएगा। वलारमथी कई सालों तक इसरो टीम का एक अभिन्न हिस्सा रहीं ।

अपडेट जारी….

First Published : September 4, 2023 | 9:59 AM IST