facebookmetapixel
Advertisement
एक्सप्लेनर: सिर्फ 2 सेकंड में 88 ऑर्डर! नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में कैसे हुई हेरफेर? समझें पूरा मामलाकोलगेट-पामोलिव इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव: मनीष आनंदानी होंगे नए MD & CEOडिफेंस सेक्टर में बना निवेश मौका! इन PSU शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा – BUYजेपी मॉर्गन की यूनिट पर SEBI का तगड़ा एक्शन, ट्रेडर्स के लिए मानी जा रही बड़ी चेतावनी7% पर मिल रहा होम लोन; आवेदन से पहले चेक कर लें SBI, HDFC, ICICI समेत प्रमुख बैंकों की ब्याज दरेंटाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 1 सितंबर से 25000 रुपये तक बढ़ेंगे दामसुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचाStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 5 साल के निचले स्तर पर 52.9Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

उत्तराखंड : एल्डेको-सिडकुल को मिली सितारगंज की जमीन

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:08 AM IST

उत्तराखंड सरकार ने अधिक से अधिक निवेश को आकर्षित करने के लिए सितारगंज औद्योगिक एस्टेट को विवादास्पद संयुक्त उद्यम एल्डेको-सिडकुल को हस्तांतरित कर दिया है।


सरकारी अधिकारियों ने बताया कि एल्डेको कंपनी के साथ पट्टानामा किया जा चुका है। उत्तराखंड राज्य अधोसंरचना एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडकुल) की  सिफारिश पर यह फैसला किया गया है।

एल्डेको और सिडकुल का संयुक्त उपक्रम सितारगंज में  1000 एकड़ से भी अधिक की सरकारी जमीन पर औद्योगिक पार्क विकसित कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल राज्य सरकार ने कांग्रेस सरकार के शासनकाल के दौरान विभिन्न कथित घोटालों की जांच के लिए एक जांच आयोग का गठन किया था।

आयोग एल्डेको-सिडकुल संयुक्त उपक्रम की भी जांच कर रहा है। हालांकि आयोग ने सरकार को अभी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। बहरहाल, इस पट्टेनामा के निष्पादन के साथ ही सभी नए पंजीकरण स्वयं एल्डेको कंपनी करेगी। सितारगंज औद्योगिक एस्टेट में अभी तक 284 प्लाट आवंटित किया गया है।

मालूम हो कि संयुक्त उद्यम में एल्डेको की हिस्सेदारी अधिक है। इस क्षेत्र में अभी भी करीब 100-125 एकड़ जमीन खाली पड़ी है और बाकी बचे 100 औद्योगिक प्लॉट को एल्डेको ही आवंटित करेगी।

Advertisement
First Published - November 5, 2008 | 9:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement