facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

उत्तर प्रदेश: कर्फ्यू में ढील

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:16 AM IST

उत्तर प्रदेश के 75 में से 59 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं मिलने के बाद योगी सरकार ने रात के कर्फ्यू में और ढील देने का फैसला किया है। अब पूरे प्रदेश में रात का कर्फ्यू 11 बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। पहले रात का कर्फ्यू 10 बजे से लागू किया गया था। 
प्रदेश सरकार ने अगस्त में ही सप्ताहांत लॉकडाउन खत्म कर दिया था। कोरोना से रोकथाम पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। प्रदेश में अब तक 8.08 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में ही 33.42 लोख लोगों को कोविड टीके लगाए गए हैं। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक टीकाकरण के लिए अर्ह लोगों में से 45 फीसदी प्रदेशवासियों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है

बैठक में जानकारी दी गयी कि प्रदेश के 28 जिलों अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कौशांबी, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सीतापुर और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। 
इस समय प्रदेश में औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि संक्रमण दर 0.01 से भी कम हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है। प्रदेश के 59 जिलों में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं पाया गया है और अब सक्रिय कोविड मामलों की तादाद महज 227 रह गयी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए अब कर्फ्यू रात के 11 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभावी किया जाए। विभिन्न राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं जिसे देखते हुए कर्फ्यू का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।

Advertisement
First Published - September 7, 2021 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement